मध्य प्रदेश / विधायक दल तय करेगा मुख्यमंत्री का नाम- कमलनाथ
मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने का दावा पेश करने वाली है। शाम को 4 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। लेकिन सीएम कौन बनेगा इस पर अभी भी असमंजस बरकरार है। कांग्रेस का कोई भी नेता इस मामले पर नहीं बोल रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Dec 2018 12:18 PM GMT
मध्य प्रदेशचुनाव नतीजे 2018 (Madhya Pradesh Election Result 2018) आने के बाद आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) कांग्रेस सरकार बनाने का दावा पेश करने वाली है। शाम को 4 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। लेकिन मध्य प्रदेश में कौन बनेगा मुख्यमंत्री इस पर असमंजस बरकरार है। कांग्रेस का कोई भी नेता इस मामले पर नहीं बोल रहा है।
लेकिन सीएम के लिए दो नामों पर विचार किया जा सकता है। पहला नाम कांग्रेस के नेता कमलनाथ (Kamalnath) और दूसरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का है। लेकिन दोनों ही नेता इस मामले पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। खुद कमलनाथ ने भी इस मामले पर कहा कि पार्टी हाईकमान जो चहेगा वही होगा।
वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने भी मुख्यमंत्री के नाम पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। विधायक दल जिस भी नाम का फैसला करेगा हम उस पर सहमत होंगे।
वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ (Kamalnath) ने कहा है कि वह मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) से जाकर मुलाकात करेंगे। और उन्हें विधायक बनने की बधाई देंगे। साथ ही उनसे यह भी निवेदन करेंगे कि जनता के हित में काम करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Jyotiraditya Scindia Kamalnath Assembly Election Assembly Election 2018 Madhya Pradesh Assembly Election 2018 Kamlnath CM CM Kamalnath CM Candidate Fight CM Fight IN MP Kmalnath as CM Jyotiraditya As Cm Cm Candidate Jyotiraditya CM In Waitnig kamalnath kamalnath news kamalnath tweet kamal nath shivraj kamal nath rahul gandhi kamal nath scindia kamalnath bhopal address कमलनाथ ज्योतिरादित्य ज्योतिरादित्य सिंधिय�
Next Story