मध्य प्रदेश चुनाव: कमलनाथ का सीएम पद की दावेदारी से इंनकार, कहा- मुझे भूख नहीं, भूख है तो..
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत झौंक दी है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत झौंक दी है। वहीं प्रदेश में कांग्रेस ने अभी तक सीएम पद के लिए किसी के भी नाम का खुलासा नहीं किया है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ ने सीएम पद की दावेदारी से इंनकार कर दिया है। उन्हेंने सीएम पद की दावेदारी से इंनकार करते हुए कहा कि मुझे मुख्यमंत्री बनने की भूख नहीं है। मुझे भूख है तो बस इस बात की कि, प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे।
मुझे भूख है तो इस बात की कि, प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बने। इसके अलावा उन्हेंने यह भी कहा कि अगर कांग्रस पार्टी सत्ता में आई तो राहुल गांधी कहेंगे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया एमपी के सीएम बनें तो ज़रूर बनेंगे। यह सारी बातें कमलनाथ ने एक न्यूज चैनल के एजेंडा प्रोग्राम में कही।
यह भी पढ़ें- वर्धा में सेना के हथियार डिपो में धमाका, 4 लोगों की मौत और कई घायल
बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर को मतदान होगा। लेकिन अभी तक कांग्रेस ने सीएम पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सीएम पद की रेस में सबसे आगे बताए जा रहा हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश में चुनावी रैली में ऐलान कर चुके हैं कि हम मध्य प्रदेश का चुनाव शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ रहे हैं लेकिन कांग्रेस के पास सीएम पद के लिए कोई चेहरा नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- madhya pradesh assembly election 2018 live update madhya pradesh assembly election assembly election 2018 madhya pradesh congress cm post kamal nath jyotiraditya scindia madhya pradesh cm post madhya pradesh assembly election date congress congress president rahul gandhi bjp amit shah Shivraj singh chauhan मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 कमलनाथ कांग्रेस सीएम पद ज्योतिरादित्य सिंधिया