मध्य प्रदेश चुनाव / भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाएंगे सपा और निर्दलीय प्रत्याशी
जिले के सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के अलावा दो और प्रत्याशी मुकाबले को चतुष्कोणीय बनाने की कोशिश में लगे हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव और निर्दलीय प्रत्याशी नीलमणि शाह।

जिले के सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के अलावा दो और प्रत्याशी मुकाबले को चतुष्कोणीय बनाने की कोशिश में लगे हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव और निर्दलीय प्रत्याशी नीलमणि शाह।
मंगलवार को सपा अध्यक्ष एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा प्रभावी बताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि सपा प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग के वोट में सेंध लगा सकते हैं।
निर्दलीय प्रत्याशी नीलमणि शाह की ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्र में खासी पैठ बताई जाती है, ऐसे में क्षेत्र के करीब 40 से 50 हजार आदिवासी वोटों में सेंध लगाकर वे दोनों प्रमुख दलों का गणित बिगड़ सकते हैं।
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं वर्तमान विधायक रामपाल सिंह इसी सीट पर 2008 में तब के तीसरे प्रत्याशी भाजश के देवेंद्र पटेल से 247 वोट से पराजित हो चुके हैं। पटेल इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।
मुकाबला 2013 से कठिन
2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह 17076 मतों से जीते थे। इस बार परिस्थितयां काफी अलग हैं। उनकी पुत्रवधु की आत्महत्या मामले को विरोध चुनाव में मुद्दा बनाने से नहीं चूक रहे हैं।
दूसरी तरफ बीना परियोजना के कारण क्षेत्र में काफी विरोध है, कई गांवों में लोग मतदान के बहिष्कार का ऐलान कर चुके हैं। क्षेत्र के आदिवासी नेता लोकविजय शाह के बेटे नीलमणि शाह का मैदान में आना भी प्रमुख कारकों में से एक बनता दिख रहा है।
लोक विजय शाह का आदिवासियाें में खास असर है, दूसरी तरफ सपा प्रत्याशी गौरी यादव बाहरी भले हों लेकिन वे समीकरण को प्रभावित करने पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को गाेलबंद करने के प्रयास में हैं।
मतदाता
पुरुष - 105254
महिला- 92358
थर्ड जेंडर-01
2013 की तुलना में मतदाता बढ़े- 11 हजार 634
मतदान केंद्र- 273
बीते चुनाव का नतीजा
भाजपा को 49.60 व कांग्रेस को 37.31 प्रतिशत वोट मिले थे। भाजपा के रामपाल सिंह जीते थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Assembly Election 2018 Live Update Madhya Pradesh Assembly Election 2018 Assembly Election 2018 Assembly Elections 2018 Madhya Pradesh News Election Commission Election in Madhya Pradesh BJP Congress Number Of candidate Shivraj Singh Chauhan Rebel Voters Voters In MP मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश चुनाव 2018 विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश न�