कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने EVM-VVPAT मशीनों पर जताया संदेह, कहा- वोट डालकर करें चेक
राज्य में कई जगहों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के खराब होने की खबरे आई। जिसके बाद उन्हें बदल दिया गया है। लेकिन कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जो मशीने बदली गई हैं उनपर संदेह जताया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज 27 नवंबर 2018 यानि बुधवार को 230 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा।
राज्य में कई जगहों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के खराब होने की खबरे आई। जिसके बाद उन्हें बदल दिया गया है। लेकिन कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जो मशीने बदली गई हैं उनपर संदेह जताया है।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर दो प्वाइंट लिखे हैं। 1- लिखा जो मशीन ख़राब होती है और जो उसके स्थान पर बदली जाती हैं उनके नम्बर ज़रूर नोट कर लें।
2- जो नई मशीन आती हैं उसे वोटिंग चालू करने के पूर्व 50-100 वोट डाल कर चेक जरूर करें।
१- जो मशीन ख़राब होती है और जो उसके स्थान पर बदली जाती है उनके नम्बर ज़रूर नोट कर लें
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 28, 2018
२- जो नयी मशीन आती है उसे वोटिंग चालू करने के पूर्व ५०-१०० वोट डाल कर चेक ज़रूर करें।
बता दें कि एमपी में 2899 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनकी किस्मत का फैसला 5 करोड़ 4 लाख 95 हजार 251 मतदाता करेंगे जिसमें 2 करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 महिलाएं और 1389 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर 2018 को आएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 voting polling Live Update digvijaya singh Digvijay Singh doubts on EVM-VVPAT machines MP Elections 2018 Live Update Madhya pradesh Polling VVPAT machines EVMs faulty EVMs Ujjain VVPAT machines EVMs replaced Alirajpur Burhanpur Madhya Pradesh Elections 2018 Voting MP Voters Vote BJP Congress मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश चुनाव 2018 दिग्विजय सिंह द�