कांग्रेस ने किसानों को मजबूर कर कर्ज में डुबोया, भाजपा ने किसानों को मजबूत किया: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल मैं दिल्ली में देख रहा हूं, बहुत सारे लोग झूठ के शिकार हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश के मंदसौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल मैं दिल्ली में देख रहा हूं, बहुत सारे लोग झूठ के शिकार हो चुके हैं।
क्योंकि, 24 घंटे दिन-रात जहां मौका मिले वहां झूठ बोलने वालों की फौज इतनी जोरदार झूठ बोलती है, इतनी आसनी से बोलती है, और कभी- कभी झूठ बोलने में भी कन्फ्यूज हो जाते हैं।
लेकिन जो ये झूठ के शिकार हुए हैं, दिल्ली के एयर-कंडिश्नर में बैठकर के मध्य प्रदेश के चुनाव की दिशा क्या होगी। जरा मंदसौर के मैदान के इस रंह को देख लिजिए।
Lekin jo ye jhoot ke shikar hue hain. Delhi ke air-conditioner mein baith kar ke Madhya Pradesh ke chunav ki disha kya hogi, zara Mandsaur ke maidan ke is rang ko dekh lijiye: PM Modi in Mandsaur. #MadhyaPradeshElections pic.twitter.com/F9ORwactTv
— ANI (@ANI) November 24, 2018
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना तय कर लिया है। कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक जो गलतियां की, वोट बैंक की राजनीति की, अब जब वो सब उन्हीं पर उल्टा पड़ रहा है तो वो चिल्ला रहें है।
अगर सरदार पटेल साहब देश के पहले प्रधानमंत्री बने होते तो कांग्रेस के दशकों के शासन में किसानों की जो बुरी हालत हुई वह नहीं हुई होती। भाजपा किसानों की पार्टी है, किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए हमारी सरकार एक के बाद एक कदम उठा रही है।
आज जो किसानों के हितैषी बनने का ढोंग कर रहें है वो जवाब दें कि 55 साल तक उन्हें किसान क्यों याद नहीं आया। देश में यूरिया की कालाबाजारी और किसानों यूरिया लेने के लिए जो लाठियां खानी पड़ती थी, मोदी ने आते ही ये सब बंद कर दिया।
किसानों को मजबूर बनाने और उनको कर्ज में डुबोने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया और हमनें किसानों को मजबूत करने का काम किया है। ये बेशर्मी देखिए, जो लोग करोड़ों रुपए की हेरा-फेरी में जमानत पर निकले हैं, मां (सोनिया गांधी) और बेटी (राहुर गांधी) दोनों जमानत पर हैं।
वो हमसे सवाल पूछते रहे हैं नोटबंदी क्यों की, ये तो आप लोगों का खेल देश को दिखाने के लिए नोटबंदी की थी।
Ye besharmi dekhiye,jo log croron rupay ki hera-pheri mein jamanat par nikle hain, maa (Sonia Gandhi) aur beta (Rahul Gandhi) dono jamanat pe hain, wo hame sawaal puch rahe hain notebandi kyon ki.Yahi to aaplogon ka khel desh ko dikhane ke liye 'notebandi' ki: PM Modi in Mandsaur pic.twitter.com/w2RPbbjSta
— ANI (@ANI) November 24, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 madhya pradesh asseembly election assembly election 2018 prime minister narendra modi pm modi pm modi in Mandsaur Mandsaur Rahul Gandhi Congress madhya pradesh BJP madhya pradesh Congress मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 पीएम मोदी मंदसौर राहुल गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस मध्य प्रदेश बीजेपी भाजपा �