Madhya Pradesh Assembly Election: बाबाजी डटे, राघवजी, रामदयाल सहित कई बागियों ने किया सरेंडर
नामांकन वापिसी के आखिरी दिन बुधवार को भाजपा के पूर्व मंत्री राघवजी भाई, रामदयाल अहिरवार सहित कई विधायकों एवं पूर्व विधायकों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। जबकि पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया, भाजपा नेता धीरज पटेरिया सहित अनेक नेता, विधायक एवं पूर्व विधायक अब भी मैदान में डटे हुए हैं।

नामांकन वापिसी के आखिरी दिन बुधवार को भाजपा के पूर्व मंत्री राघवजी भाई, रामदयाल अहिरवार सहित कई विधायकों एवं पूर्व विधायकों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। जबकि पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया, भाजपा नेता धीरज पटेरिया सहित अनेक नेता, विधायक एवं पूर्व विधायक अब भी मैदान में डटे हुए हैं।
वहीं कांग्रेस के ज्यादातर बागियों ने अपने नामांकन वापस ले लिये। कांग्रेस के प्रमुख बागी जो मैदान में डटे हुए हैं उनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे नितिन चतुर्वेदी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला आदि प्रमुख हैं।
अमित शाह के फोन के बाद माने राघवजी
बागियों को मनाने में भाजपा के राष्ट्रीय नेताआें तक को कमान संभालनी पड़ी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के फोन पर चर्चा करने के बाद पूर्व मंत्री शमशाबाद से भाजपा के बागी राघवजी भाई माने और अपना नामांकन वापस लिया।
सीएम शिवराज और नरेन्द्र सिंह तोमर से चर्चा के बाद पूर्व मंत्री रामदयाल अहिरवार, ललित पोरवाल ने अपने नामांकन वापस ले लिए। हुजूर के पूर्व विधायक जीतेन्द्र डागा ने भी सीएम से चर्चा के बाद नामांकन वापस ले लिया।
बाबाजी को मनाने हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे झा, बाबा नहीं माने
पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया को मनाने के लिए दूसरे दिन लगातार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे। झा कुसमरिया के घर पहुंचे, लेकिन वहां कुसमरिया से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
फोन करने पर भी कुसमरिया उनसे मिलने नहीं पहुंचे और पथरिया में चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे। बाबाजी ने नामांकन वापस नहीं लिया।
इन्होंने वापस लिया नामांकन
शमशाबाद से पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता राघवजी भाई
चंदला से भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रामदयाल अहिरवार,
इंदौर से पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता ललित पोरवाल
भोपाल हुजूर से भाजपा नेता पूर्व विधायक जीतेन्द्र सिंह डागा
पनागर से भाजपा नेता नरेन्द्र त्रिपाठी
भोपाल उत्तर से भाजपा नेता रवीन्द्र अवस्थी भूरा भैया
हुजूर से कांग्रेस नेता विष्णु विश्वकर्मा
पन्ना से भाजपा नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी
सागर जिले के भाजपा नेता कालूराम खटीक
इंदौर 1 से कांग्रेस नेत्री प्रीति गोलू अग्निहोत्री
बड़ामलहरा से सपा के प्रत्याशी मनोज यादव
बड़ामलहरा से कांग्रेस नेता तिलक सिंह लोधी
बड़ामलहरा से भाजपा नेता रामनाथ यादव
भोपाल मध्य से कांग्रेस नेता नासिर इस्लाम, सैयद साजिद अली एवं मुनव्वर कौसर
इंदौर के कांग्रेस नेता प्रदीप खंडेलवाल
होशंगाबाद से कांग्रेस के बागी शरीफ राईन,
पिपरिया से कांग्रेस के बागी मनोज वामने
नागदा-खाचरौद से निर्दलीय लालसिंह राठौर, हनुमान सिंह शेखावत और भाजपा से दयाराम धाकड़ ने नाम वापस लिए।
महिदपुर में निर्दलीय उमराव सिंह चौहान ने नाम वापस लिया।
तराना से कांग्रेस नेता मुकेश परमार ने नाम वापस लिया।
घट्टिया से निर्दलीय उम्मीदवार अरूण शिंदे, भाजपा के नारायण परमार, निर्दलीय संतोष मारू, भाजपा से शंकर लाल अहिरवार, निर्दलीय नारायण प्रसाद और करण परमार ने नाम वापस लिया।
उज्जैन दक्षिण से निर्दलीय अविनाश गिरी, कमल आंजना, हितेश अकोदिया ने नाम वापस लिया।
बड़नगर से कांग्रेस के अक्षय कांती बम, भाजपा के शांतीलाल धबाई, निर्दलीय राजेन्द्र सिंह हरनावदा, गजेन्द्र सिसौदिया, सुभाष चौधरी, कांग्रेस के महेश पटेल, भाजपा के जितेन्द्र पंड्या, निर्दलीय जितेन्द्र सिंह और गणेश रावल ने नाम वापस लिया।
उज्जैन उत्तर मे कांग्रेस के सलीम कबाड़ी और निर्दलीय मोतीलाल राजोिरया ने नाम वापस लिया।
यह नेता मैदान में डटे, वापस नहीं लिया नामांकन
दमोह एवं पथरिया से पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया
बैरसिया से पूर्व विधायक ब्रह्मानंद रत्नाकर
जबलपुर उत्तर दक्षिण से भाजपा के बागी धीरज पटेरिया
ग्वालियर दक्षिण से भाजपा नेत्री पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता
ग्वालियर से विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह
राजनगर से कांग्रेस के बागी सपा प्रत्याशी नेता नितिन चतुर्वेदी बंटी
बिजावर से कांग्रेस के बागी नेता एवं सपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला
चंदला से भाजपा की बागी सपा प्रत्याशी अनित्या सिंह
महाराजपुर से कांग्रेस के बागी बसपा प्रत्याशी राजेश महतो
भाजपा के बागी राजकुमार मेव
उज्जैन जिले में 26 उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस,66 प्रत्याशी मैदान मे
नागदा-खाचरौद विधानसभा से निर्दलीय लालसिंह राठौर, हनुमान सिंह शेखावत और भाजपा से दयाराम धाकड़ ने नाम वापस लिए। महिदपुर में एकमात्र निर्दलीय उमराव सिंह चौहान ने नाम वापस लिया। तराना से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मुकेश परमार ने नाम वापस लिया।
घटटया विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार अरूण शिंदे, भाजपा के नारायण परमार, निर्दलीय संतोष मारू, भाजपा से शंकर लाल अहिरवार, निर्दलीय नारायण प्रसाद और करण परमार ने नाम वापस लिया। इधर उज्जैन दक्षिण विधानसभा से निर्दलीय अविनाश गिरी, कमल आंजना, हितेश अकोदिया ने नाम वापस लिया।
बड़नगर विधानसभा से कांग्रेस के अक्षय कांती बम, भाजपा के शांतीलाल धबाई, निर्दलीय राजेन्द्र सिंह हरनावदा, गजेन्द्र सिसौदिया, सुभाष चौधरी, कांग्रेस के महेश पटेल, भाजपा के जितेन्द्र पंड्या, निर्दलीय जितेन्द्र सिंह और गणेश रावल ने नाम वापस लिया। उज्जैन उत्तर मे कांग्रेस के सलीम कबाड़ी और निर्दलीय मोतीलाल राजोिरया ने नाम वापस लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Assembly Election 2018 Madhya Pradesh Assembly Election 2018 Live Update Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 Assembly Election 2018 Madhya Pradesh News BJP BJP MLA Rahul Gandhi Shivraj Singh Chauhan Narendra Modi Election in Madhya Pradesh Madhya Pradesh State News Election Comission of india Madhya Pradesh election 2018 date Election in MP MP Elections 2018 Madhya Pradesh BJP Madhya Pradesh Congress मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव