राजवाड़ा में बोले भाजपा के शाह- कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विशेष विमान से इंदौर पहुंच चुके हैं। उन्होंने राजवाड़ा से भाजपा के तीन दिवसीय महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विशेष विमान से इंदौर पहुंच चुके हैं। उन्होंने राजवाड़ा से भाजपा के तीन दिवसीय महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।
इस मौके पर उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता सिंधिया को याद करते हुए कहा कि इन दोनों नेताओं ने देश में संगठन कैसा होना चाहिए, उसकी नींव डालने का काम मध्य प्रदेश में किया है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक ओर एक राजा, महाराजा और उद्योगपति है और दूसरी ओर पिछड़े समाज के गरीब घर से आये हुए हमारे नेता शिवराज जी हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में आज के 15 साल पहले सड़क में गड्ढे थे या गड्ढे में सड़क यह पता नहीं चलता था। भाजपा की सरकार आने के बाद सड़कों की हालत में सुधार हुआ है। भाजपा के शासन में गुंडाराज खत्म हो गया है।
कांग्रेस के समय में कृषि विकास दर शून्य से निचे रहती थी, अब मध्यप्रदेश में एक ऐसा मुख्यमंत्री है, जिसने कृषि विकास दर को 15% से ज्यादा कृषि विकास देने का काम किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App