मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव/ ''आप'' ने 100 रुपए के स्टांप पेपर पर जारी किया शपथ पत्र, जानें क्या है खास
विधानसभा चुनाव में पहली बार दांव आजमा रही आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनावी घोषणा-पत्र जारी किया है। इस पत्र को 100 रुपए के स्टॉम्प पर जारी किया गया है। इसका नाम पार्टी ने शपथ पत्र रखा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Nov 2018 6:58 PM GMT
विधानसभा चुनाव में पहली बार दांव आजमा रही आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनावी घोषणा-पत्र जारी किया है। इस पत्र को 100 रुपए के स्टॉम्प पर जारी किया गया है। इसका नाम पार्टी ने शपथ पत्र रखा है।
पत्र में पार्टी ने भ्रष्टाचार मिटाने के लिए जनलोकपाल की स्थापना, महिला सुरक्षा, किसानों की खुशहाली, बिजली, पानी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं देने का वादा किया है। इसके साथ ही महंगाई को कम करने की घोषणा की है।
बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय बोले कि इस प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस दोनों की सरकारें रही है। लेकिन दोनों ही दलों से सिर्फ प्रदेश को लूटा है। हमने तीन साल पहले दिल्ली में सरकार बनाई और हर क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए है।
आज पार्टी ने अपना शपथ पत्र जारी किया है। इस शपथ पत्र के एक-एक वादे को सरकार बनने के बाद पूरा किया जाएगा। वहीं सरकार बने ही सबसे पहले शराब और अन्य प्रकार के नशों पर रोक लगाई जाएगी।
दावे हुए फुस्स, प्रचार को नहीं आया कोई, एक सीट पर सिमटा चुनाव...
26 की सूची हुई जारी आए सिर्फ चार
कुछ दिन पहले पार्टी नेताओं ने कहा था कि प्रदेश में पार्टी का प्रचार करने और उम्मीदवारों का समर्थन करने 26 स्टॉर प्रचारक आएंगे। लेकिन मतदान के छह दिन पूर्व स्थिति यह है कि सिर्फ चार नेता मप्र पहुंचे।
उनमें विधायक प्रवीण देशमुख, मंत्री गोपाल राय, विधायक शहनबाज हुसैन और सांसद संजय सिंह शामिल है। इनमें मंत्री राय के अलावा सभी नेता वापस लौट गए है। हालांकि पार्टी अभी भी दावा कर रही है कि सभी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही आएंगे।
एक सीट पर झोंकी ताकत, बाकी भगवान भरोसे
एक तरफ पार्टी ने 208 सीटों पर प्रत्याशी उतारे है और दूसरी ओर प्रदेश नेतृत्व का फोकस एक सीट पर दिखाई पड़ रहा है। ये सीट है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल की। इस सीट पर इंदौर के जोन सचिव अंकित मिश्रा, ग्वालियर के शुभम गुप्ता, उज्जैन के विवेक मिश्रा, छतरपुर के अरविंद शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा युवा विंग के निशांत गंगवानी, मुख्य संगठन के दुष्यंत दांगी और दिल्ली के रघुराज सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि अन्य सीटों पर सिर्फ प्रत्याशी और लोकल नेता काम कर रहे है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Assembly Election 2018 Live Update Madhya Pradesh Assembly Election 2018 AAp Aam Aadmi Party Aap in MP Arvind Kejrival Assembly Election 2018 Assembly Elections 2018 Madhya Pradesh News Election Commission Independent Candidates Election in Madhya Pradesh BJP Congress Number Of candidate Shivraj Singh Chauhan Rebel Voters Voters In MP RSS RSS Leader Target on RSS मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश
Next Story