मध्य प्रदेश/ 14 सौ कर्मचारियों ने ली चुनाव से छुट्टी, 1 हजार की बदली ड्यूटी
भोपाल जिले में विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने जिले के करीब 12 हजार अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह कर्मचारी जिले के 466 सरकारी कार्यालयों के हैं।

भोपाल जिले में विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने जिले के करीब 12 हजार अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह कर्मचारी जिले के 466 सरकारी कार्यालयों के हैं।
इनमें से मतदान दलों में शामिल करीब एक हजार कर्मचारियों ने चुनावी ड्यूटी से छुट्टी ली है, जबकि सेक्टर स्तर पर तैनात करीब करीब चार सौ कर्मचारियों ने चुनावी ड्यूटी से नाम हटवा लिया है।
इनमें करीब 58 प्रेग्नेंट महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। पचास कर्मचारी ऐसे सामने आए हैं, जो मेडिकल बोर्ड के टेस्ट में अनफिट मिले हैं। इन लोगों की ड्यूटी भी चुनावी काम से हटा दी गई है।
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश चुनाव/ 5.50 लाख कर्मचारी व सुरक्षा बल तैनात, पहली बार टेंडर वोट का प्रावधान
जिले के 2265 मतदान दलों के लिए चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान दलों के लिए करीब आठ हजार कर्मचारियों कर रिजर्व रखा गया था, जबकि अन्य चुनावी कामों के लिए करीब चार हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गर्इं हैं।
ड्यूटी लेटर जारी होने के बाद जिले के करीब 14 सौ कर्मचारियों ने चुनावी ड्यूटी से अपना नाम हटवा लिया है, जबकि एक हजार कर्मचारियों की ड्यूटी भी बदली गई है।
दरअसल कर्मचारियों के डेटा फीडिंग में गड़बड़ी होने की वजह से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी पी-1 और पी-2 लेबल अधिकारी में लगा दी थी, जबकि सेकंड क्लॉस अधिकारियों की ड्यूटी पी-2 और पी-3 में लगा दी गई थी।
इसमें बदलाव करते हुए करीब एक हजार अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी में बदलाव कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश चुनाव/ किसान पुत्र-राजपरिवार के सदस्य और डाक्टर भी मैदान में
डेटा फीडिंग में हुई गड़बड़ी
जिले के 466 सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले करीब 12 हजार कर्मचारियों का डेटा बैस तैयार किया गया था। यह डेटा बैस कर्मचारियों की डिटेल से भरा गया था, जिसमें कर्मचारियों के पद और उनसे जुड़ी आधी-अधूरी जानकारी अपलोड की गई। जिसकी वजह से रेंडमली ड्यूटी लगाने में यह गड़बड़ी हो गई। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इन कर्मचारियों की ड्यूटी में सुधार कर लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- madhya pradesh voting live updates assembly elections 2018 madhya pradesh assembly elections 2018 madhya pradesh elections 2018 madhya pradesh elections madhya pradesh election 2018 congress bjp jyotiraditya scindia hindi news election commission kamal nath voting in madhya pradesh security arrangements voting arrangements bhopal assembly election 2018 bhopal election office polling leave from election duty medical board bhopal news breaking news india news विधानसभा �