8वीं बटालियन का पुलिस वाहन पलटा, 16 जवान घायल, 6 की हालत गंभीर एक जवान की मौत
छिंदवाड़ा से बुरहानपुर जा रही 8वीं बटालियन पुलिस वाहन के पलटने की बड़ी खबर आ रही हैं जिसमें सवार 16 जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। हादसे में एक जवान की मौत हो गई वहीं 6 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बैतूल। छिंदवाड़ा से बुरहानपुर जा रही 8वीं बटालियन पुलिस वाहन के पलटने की बड़ी खबर आ रही हैं जिसमें सवार 16 जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। हादसे में एक जवान की मौत हो गई वहीं 6 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को तत्काल इलाज के लिए भीमपुर शासकीय अस्पताल रेफर किया है वहीं गंभीर 6 जवानों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा से बुरहानपुर जवानों के लेकर जा रही 8वीं बटालियन पुलिस वाहन को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कार को बचाने के चक्कर में पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस वाहन में कई जवान सवार थे जिसमें 16 जवान घायल हो गए जिनमें 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं एक जवान संतोष झाबरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मोहदा थाना क्षेत्र के चिल्लोर गांव का बताया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App