Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पश्चिम मध्य रेल ज़ोन में हड़कंप, महिला ने RPF के डीआईजी पर रेप के प्रयास का लगाया आरोप

मध्यप्रदेश जबलपुर से इस वक्त बड़ी खबर निकल सामने आ रही हैं जहां RPF के डीआईजी पर एक महिला ने रेप का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

पश्चिम मध्य रेल ज़ोन में हड़कंप, महिला ने RPF के डीआईजी पर रेप के प्रयास का  लगाया आरोप
X

मध्यप्रदेश जबलपुर से इस वक्त बड़ी खबर निकल सामने आ रही हैं जहां RPF के DIG पर एक महिला ने रेप का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकयात पर GRP ने RPF के DGI विजय खातेकर के ख़िलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला विभाग के बड़े अधिकारी का था, लिहाजा पुलिस ने भी FIR दर्ज करने में काफी समय लगाया। वहीं पीड़ित महिला वरिष्ठ रेल अधिकारी की पत्नी बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने के साथ ही पश्चिम मध्य रेल जोन में हड़कंप मच गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को पीड़ित महिला बेटी के साथ इंदौर से जबलपुर आने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस के एसी-2 कोच में सीट नंबर 15 और 17 पर यात्रा कर रही थी। जबकि डीआईजी सीट नंबर 13 पर थे। आरोप है कि डीआईजी ने नरसिंहपुर स्टेशन निकलने के बाद महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने मौके पर विरोध किया और शोर मचा दिया। डीआईजी विजय भागकर दूसरे कोच में चले गए। इसके बाद कोच में मौजूद अन्य यात्री भी वहां पहुंच गए।

कोच में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों ने बताया कि कोच में दो जज भी यात्रा कर रहे थे। उन्होंने महिला को आरोपी अफसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को कहा। महिला ने जबलपुर पहुंचकर GRP थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी लगने पर रेल अधिकारी भी थाने पहुंच गए। पीड़ित महिला वरिष्ठ रेल अधिकारी की पत्नी है।

मामला पुलिस विभाग का था, लिहाजा GRP थाना जबलपुर ने भी कार्रवाई में काफी ढिलाई बरती। रेल अधिकारी और उनकी पत्नी को FIR दर्ज कराने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। थाना प्रभारी नहीं आने के कारण यहां काफी हंगामा भी हुआ।

काफी देर बार जब GRP थाना प्रभारी यहां पहुंचे तो मामला दर्ज किया गया। लेकिन ये घटना रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही। सीनियर रेल अधिकारी के मुताबिक जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, यदि वे ही ऐसी घटनाएं करेंगे तो क्या हालात होंगे। इस कारण उन्होंने FIR कराने का फैसला किया।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story