Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्यप्रदेश समाचार: रंगपंचमी पर आज 4 गेर और 2 फाग यात्रा निकलेगी, लाखों लोग बनेंगे परंपरा के साक्षी

पश्चिम क्षेत्र में आज रंगपंचमी पर 4 रंगारंग गेर और 2 फाग यात्रा निकाली जाएंगी। इसमें हजारों किलो गुलाल और पानी से लाखों लोगों को भिगोया जाएगा। वर्षों पुरानी परंपरा के लाखों लोग साक्षी बनेंगे।

मध्यप्रदेश समाचार: रंगपंचमी पर आज 4 गेर और 2 फाग यात्रा निकलेगी, लाखों लोग बनेंगे परंपरा के साक्षी
X
महेश मिश्रा, इंदौर। पश्चिम क्षेत्र में आज रंगपंचमी पर 4 रंगारंग गेर और 2 फाग यात्रा निकाली जाएंगी। इसमें हजारों किलो गुलाल और पानी से लाखों लोगों को भिगोया जाएगा। वर्षों पुरानी परंपरा के लाखों लोग साक्षी बनेंगे।
टोरी कॉर्नर रंगपंचमी महोत्सव समिति, रसिया कॉर्नर, संगम कॉर्नर चल समारोह, मॉरल क्लब के अलावा हिंद रक्षक संगठन और माधव फाग यात्रा निकाली जाएगी। इंदौर के साथ ही बाहर से भी लोग इस यात्रा में शामिल होने आते हैं।

यात्रा का क्रम

  • सबसे पहले टोरी कॉर्नर गेर चलेगी। दूसरे नंबर पर मॉरल क्लब की गेर रहेगी। इसके बाद रसिया कॉर्नर की गेर रहेगी। यह तीनों गेर सोमवार सुबह 10 से 10.30 बजे प्रारंभ होकर एक के पीछे एक चलेंगी। 11 बजे यह तीनाें गेर गोराकुंड चौराहा क्रास कर लेंगी।
  • 11.30 बजे राधा-कृष्ण फाग यात्रा प्रारंभ होगी जो 12.15 बजे गोराकुंड चौराहा पार कर लेगी।
  • संगम कॉर्नर की गेर दोपहर 12 बजे मल्हारगंज थाने के सामने पहुंचेगी और 12.30 तक गोराकुण्ड चौराहा पार कर लेगी।
Image may contain: one or more people and crowd

संगम कार्नर चल समारोह समिति

संगम कॉर्नर की परंपरागत सद्भावना गेर का यह 64वां वर्ष है। आयोजन समिति के कमलेश खंडेलवाल ने बताया गेर में वृंदावन बांके बिहारी मंदिर से लाई गई 21 फीट लंबी धर्म ध्वजा भी होगी। पानी मिसाइल द्वारा 200 फीट ऊपर तक जगता को भिगोया जाएगा। 7 हजार किलो टेसू के रंग से बने गुलाल द्वारा राजबाड़ा पर तिरंगा पानी और गुलाल की मिसाइल से बनाया जाएगा। अग्नि मिसाइल द्वारा गुलाब के फूल पंखुडिय़ों से स्वागत किया जाएगा। बरसाना से आई टीम लट्ठ मार होली का मंचन होगा। गैर में दो बैंड, 5 डीजे, 12 रनगाड़े, 15 टैक्ट्रर, 5 मेटाडोर, 4 डंपर, 50 ढोलक, 5 पानी की मिसाइल, 3 गुलाल की मिसाइल, 2 तोप व अन्य वाहन रहेंगे।

टोरी काॅर्नर रंग पंचमी महोत्सव समिति

टोरी कॉर्नर गेर के संयोजक शेखर गिरी व शिव गुप्ता ने बताया यहां समिति का 73वां वर्ष है। यात्रा टोरी कार्नर से शुरू होकर राजबाड़ा पहुंचेगी। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। स्वचलित मिसाइलों से 70 फीट की ऊंचाई तक रंग फेंका जाता है। उन्होंने बताया आयोजन प्रदेश नहीं पूरे देश की धरोहर के रूप में पहचान पाने वाला है। गैर को यूनेस्को में संरक्षित घोषित कराने का प्रयास किया जा रहा है। गैर सुबह 9.30 बजे टोरी कार्नर से शुरू होगी।

रसिया काॅर्नर की गेर

रसिया कॉर्नर गेर के पंडित राजपाल जोशी ने बताया कि गेर सोमवार सुबह 10 से 10.30 के बीच हरिराम मंदिर में पूजा के बाद प्रारंभ होगी। यात्रा में पुलवामा में शहीद हुए 45 जवानों को याद करते हुए 45 युवा (आर्मी जैसे टीशर्ट) पहनकर शामिल होंगे। वहीं 200 युवा केसरिया हेलमेट पहनकर शामिल होंगे। 51 फीट तक टैंकर से वर्षा होगी। आयोजन में तीस गाड़ियां होगी, इसमें रंगाड़े, टैक्टर-ट्राली, पानी के 5 टैंकर, मिसाइल आदि शामिल है। इसमें ढ़ाई हजार किलो गुलाल का इस्तेमाल होगा।
टोरी कॉर्नर : टोरी कॉर्नर रंगपंचमी समिति के शेखर गिरि के अुनसार गेर की शुरुआत 1947 में हुई थी। इस बार गेर में स्वचलित मिसाइल से 70 फीट उंचाई तक रंग फेंका जाएगा। पहले इस यात्रा में रशियन डांसर के शामिल होने की बात सामने आई थी जिसे बाद में आयोजन समिति ने निरस्त कर दिया।

फाग यात्रा

हिंद रक्षक संगठन द्वारा रंगपंचमी पर राधाकृष्ण फाग यात्रा निकाली जाएगी। संयोजक एकलव्य गौड़ ने बताया 1998 से जारी यह यात्रा धार्मिक स्वरूप में ही निकलेगी। भगवान राधाकृष्ण के रथ को हजारों मातृशक्तियां अपने हाथों से खींचते हुए चलेंगी। यात्रा नृसिंह बाजार से सुबह 10 बजे शुरू होगी। यात्रा में टेसू के फूलों से तैयार 1 हजार किलो सूखे हर्बल रंग का प्रयोग होगा।

माधव फाग यात्रा

माधव फाग यात्रा के संयोजक दिनेश वर्मा के अनुसार पिछले 15 सलों से यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा जबरन कॉलोनी से प्रारंभ होकर गाडी अड्‌डा, जवाहर मार्ग, पंढ़रीनाथ, हरसिद्धी पहुंचेगी। यात्रा में राधा कृष्ण की झांकियां होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story