Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्यप्रदेश समाचार: झोपड़ी में आग लगने से झुलसे एक ही परिवार के 5 बच्चें, बचाने गए माता पिता भी जले

ग्राम बासनी में देर रात झोपड़ी में शनिवार देर रात आग लगने से एक ही परिवार को पांच बच्चों समेत पति पत्नी बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्यप्रदेश समाचार: झोपड़ी में आग लगने से झुलसे एक ही परिवार के 5 बच्चें, बचाने गए माता पिता भी जले
X
विजय श्रीवास्तव, दमोह। ग्राम बासनी में देर रात झोपड़ी में शनिवार देर रात आग लगने से एक ही परिवार को पांच बच्चों समेत पति पत्नी बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देर रात झोपड़ी में सो रहे बच्चे उस समय आग से घिर गए जब जलती हुई रोशनी के लिए जलाई हुई डिब्बी घास फूस पर गिर गई। गहरी नींद में सोए बच्चों को जब आग का पता चलता तब तक बच्चे आग में घिर गए थे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर दूसरी झोपड़ी में सो रहे माता पिता जब तक बच्चों को बचा पाते सभी बच्चे बुरी तरह झुलस गए थे।
पीड़ित लाल सिंह के अनुसार वो और उसकी पत्नी लक्ष्मी रोज की तरह दूसरी झोपड़ी में सोने चले गए थे और पांचों बच्चे राधा, दुर्गा, राजा, प्रीति एवं मूल सिंह खेत में बनी घास फूस की झोपड़ी में सो रहे थे। रात 12 बजे करीब अचानक बच्चों की चीख पुकार सुनकर जब वह और उसकी पत्नी ने झोपड़ी के बाहर आकर देखा तो बच्चों की झोपड़ी में आग लगी हुई थी।
तुरंत दोनों बच्चों को बचाने के लिए वहां पहुंचे और जैसे तैसे बच्चों को झोपड़ी से बाहर निकाला लेकिन तब तक बच्चें बुरी तरह झुलस गए थे। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस व 108 वाहन को दी गई। जिसके बाद सभी 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां आपतकालीन कक्ष में सभी का इलाज चल रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story