ग्वालियर में शांति निकेतन आश्रम से भागी तीन युवतियां, मजिस्ट्रेट के आदेश पर लाई गईं थी तीनों Watch Video
लगातार सुर्खियों में रहने वाले शांति निकेतन आश्रम से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां 18 साल से कम उम्र की तीन नाबालिग लड़कियां भाग खड़ी हुई हैं। घटना की जानकारी तब हुई जब हाउस मदर सुबह 5 बजे उठी और देखा कि तीन लड़कियां लापता हैं।

ग्वालियर। लगातार सुर्खियों में रहने वाले शांति निकेतन आश्रम से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां 18 साल से कम उम्र की तीन नाबालिग लड़कियां भाग खड़ी हुई हैं। घटना की जानकारी तब हुई जब हाउस मदर सुबह 5 बजे उठी और देखा कि तीन लड़कियां लापता हैं। इन तीनों लड़कियों को मजिस्ट्रेट के आदेश पर यहां रखा गया था।
मिली जानकारी के अनुसार सामाजिक न्याय और महिला बाल विकास विभाग से मान्यता प्राप्त ग्वालियर के कांच स्थित शांति निकेतन आश्रम में बुधवार गुरुवार की रात तीन नाबालिग लड़कियां आश्रम का ताला खोलकर भाग गईं।
इन तीनों लड़कियों ने घर से भाग कर शादी कर ली थी जिसके बाद मजिस्ट्रेट के आदेश पर कुछ दिन पहले ही इन्हें यहां लाया गया था। बताया जा रहा है आश्रम की हाउस मदर रात में जब सोने चली गई तो तीनों लड़कियों ने उनकी तकिया के नीचे से ताले की चाबी निकालकर भाग गई। वहीं हाउस का चौकीदार भी रात में सोने चला गया था जिसकी वजह से लड़कियां बड़ी आसानी के साथ हाउस का ताला खोलकर फरार हो गईं।
इसके कुछ सयम पहले एक मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म का मामला भी सामने आया था और अब यह घटना हो गई। हालांकि हाउस मदर ने लड़कियों के भागने की रिपोर्ट थाने में लिखा दी है जिसके बाद से पुलिस तीनों की पतासाजी में जुट गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App