जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया, फिर अपने ही भाई से कराया सहेली के साथ यह घिनौना काम
दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का बड़ा मामला सामने आया है। खास बात यह है कि इस घिनौनी वारदात को अंजाम तक पहुंचाने में पीड़ित लड़की की सहेली आरती ने अपने आरोपी भाई की मदद की।

ग्वालियर। दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का बड़ा मामला सामने आया है। खास बात यह है कि इस घिनौनी वारदात को अंजाम तक पहुंचाने में पीड़ित लड़की की सहेली आरती ने अपने आरोपी भाई की मदद की। मामला जनकगंज थाना का बताया जा रहा है।
आरोपी मोनू उर्फ धीरेंद्र बरार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़ित छात्रा की सहेली आरती ने अपने जन्मदिन की कह कर उसे अपने घर बुलाया यहां उसने उसे कमरे में अंदर ले जाकर बाहर से बंद कर दिया। जिसके बाद सहेली के भाई मोनू उर्फ धीरेंद्र बरार ने देर रात तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बदहाल अवस्था में स्टेशन परिसर क्षेत्र में छोड़ आया। जहां उसे चाइल्ड लाइन की मदद से बालिका आश्रम में पहुंचा दिया गया।
सहेली ने अपने जन्मदिन की पार्टी के नाम पर पीड़िता को घर बुलाया और फिर कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने एक बार नहीं कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने छात्रा को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया।
जब पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो चाइल्ड लाइन की सहायता से उसे बालिका आश्रम में पहुंचाया गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली कि पीड़िता आश्रम में है तो वह वहां पहुंचे और उसे अपने घर ले गए। घर पहुंचने के बाद पीड़ित छात्रा ने दुष्कर्म की पूरी वारदात की अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर जनक गंज थाना पुलिस द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।
दुष्कर्म की यह वारदात बीते महीने 20 मार्च की बताई जा रही है। जनकगंज थाना पुलिस द्वारा इस मामले में छात्रा का मेडिकल कराया गया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म होने की बात की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस द्वारा पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App