Union Budget 2019 : CM कमलनाथ ने कहा- बजट का अच्छे दिन से कोई सरोकार नहीं, जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बजट पर अपनी देते हुए इसे निराशाजनक बताया है। उन्होंने एक के बाद एक लगातर तीन ट्वीट कर कहा, इस बजट का अच्छे दिन से कोई सरोकार नहीं है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बजट पर अपनी देते हुए इसे निराशाजनक बताया है। उन्होंने एक के बाद एक लगातर तीन ट्वीट कर कहा, इस बजट का अच्छे दिन से कोई सरोकार नहीं है। आमजन के लिये इस बजट में कुछ नहीं है, यह महंगाई बढ़ाने वाला बजट। पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में राहत प्रदान करने की बजाय इसे ओर महंगा कर दिया गया। आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
आज पेश मोदी सरकार का आम बजट पूरी तरह से निराशाजनक।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 5, 2019
आमजन इस बजट से ख़ुद को ठगा महसूस कर रहा है।
आमजन के लिये इस बजट में कुछ नही,महँगाई बढ़ाने वाला बजट।
पेट्रोल- डीज़ल की क़ीमतों में राहत प्रदान करने की बजाय इसे ओर महँगा कर दिया गया।
1/3
इस बजट में अभी भी 2022 - 2024 के सबको घर- बिजली सहित कई सपने दिखाये गये है।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 5, 2019
मध्यम वर्ग के लिये आयकर में कोई राहत प्रदान नहीं की गयी है।
किसानो की आय बढ़ाने के लिये , उन्हें क़र्ज़ से राहत के लिये इस बजट में कुछ नही।
2/3
किसान- गाँव -ग़रीब - युवाओं के रोज़गार - शिक्षा- स्वास्थ्य - महिलाओं - आमजन के लिये इस बजट में कुछ नही।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 5, 2019
इस बजट से विकास की रफ़्तार धीमी होगी।
यह बजट जनता की उम्मीदों के विपरीत है।
अच्छे दिन से इसका कोई सरोकार नही।#Budget2019
3/3
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App