Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

जिला अस्पताल महिला सफाई कर्मचारी के साथ दिन दहाड़े लूट

मध्यप्रदेश के दतिया जिला अस्पताल में महिला सफाई कर्मचारी के साथ दिन दहाड़े लूट का मामला सामने आया है। जहां दो बाहक सवारों से महिला से नकदी समेत जेवरात लूट कर ले भागे।

जिला अस्पताल महिला सफाई कर्मचारी के साथ दिन दहाड़े लूट
X

मध्यप्रदेश के दतिया जिला अस्पताल में महिला सफाई कर्मचारी के साथ दिन दहाड़े लूट का मामला सामने आया है। जहां दो बाहक सवारों से महिला से नकदी समेत जेवरात लूट कर ले भागे। मामला कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ले का बताया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर महिला कर्मचारी अनिता जिला अस्पताल से जब काम कर घर वापस जा रही थी। तभी अस्पताल के पीछे दो बाइक सवार युवकों ने महिला को रोककर उससे इधर उधर की बात की और फिर मौका देखते ही महिला के पास रखे नगद रुपए और जेवरात छिनकर फरार हो गए। अपने साथ हुई इस घटना के बाद सदमे आई महिला बेहोश हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब महिला को देखा तो अस्तपताल ले गए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story