मध्य प्रदेश: लाइनमैन के घर छापा, मिली करोड़ों की संपत्ति और पत्नी के नाम की बसे
लोकायुक्त को सूत्रों से जानकारी मिली है कि छगनलाल राठौर बसें भी संचालित करता है, जो राठौर बस के नाम से संचालित है।

मध्य प्रदेश के धार जिले में बिजली कंपनी के लाइनमैन के घर लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई का मामला सामने आया है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल, धार के गंधवानी के विद्युत कार्यालय मे पदस्थ छगनलाल राठौर के एलआईसी कार्यालय के सामने स्थित घर पर कार्रवाई में करोड़ो की संपत्ति का खुलासा सामने आया है।
इसे भी पढ़ें- पालतू चूहे की मौत, 12 साल की लड़की ने उठाया ये खतरनाक कदम
शनिवार सुबह लोकायुक्त टीम इंदौर के करीब 15 अधिकारी कर्मचारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। उनके घर के बाहर का मेनगेट बंद कर दिया गया है और बताया जा रहा है कि अंदर कार्रवाई जारी है।
लोकायुक्त को सूत्रों से जानकारी मिली है कि छगनलाल राठौर बसें भी संचालित करता है, जो राठौर बस के नाम से संचालित है। ये बसें उसकी पत्नी के नाम से है। बताया जा रहा है कि पूरी कार्रवाई के बाद इस मामले मे करोड़ो की संपत्ति उजागर हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- यहां महेंद्र धोनी के खौफ में जी रहे हैं लोग, हथियार उठाने को मजबूर हैं महिलाएं
कहां से आई संपत्ति
छगनलाल राठौर के पास इतनी संपत्ति कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है। आवास और अन्य ठिकानों से मिले दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। उसकी कुल संपत्ति कितने की है, इसका खुलासा दस्तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद ही हो सकेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App