दिग्विजय सिंह के समर्थन में आया संत समाज, कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में हजारों साधुओं का भव्य रोड शो
मध्यप्रदेश भोपाल से लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में प्रचार करने आज बुधवार सुबह से कंप्यूटर बाबा के साथ हजारों साधु संत सड़क पर उतरे।

X
भोपाल। मध्यप्रदेश भोपाल से लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में प्रचार करने आज बुधवार सुबह से कंप्यूटर बाबा के साथ हजारों साधु संत सड़क पर उतरे। पीरी गेट चौराहे से शुरू हुए इस रोड शो में पुराने भोपाल की सड़कों पर घूम घूम कर साधु संत मतदाताओं से दिग्विजय के लिए वोट अपील कर रहे हैं। इस दौरान रोड शो कंप्यूटर बाबा और साधु संतों के साथ स्वयं प्रत्याशी दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे। तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच साधु संतों ने उत्साह के साथ दिग्विजय के पक्ष में प्रचार किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story