Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लोकसभा चुनाव 2019ः पीएम मोदी बोले- जबलपुर से उठ रही लहर ललकार बन गई..

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जबलपुर की भूमि से उठ रही ये लहर, ललकार बन गयी है। देश ने करीब 300 सीटों पर जनादेश दे दिया है। आज स्थिति ये है कि 11 अप्रैल से पहले जो कह रहे थे कि कोई लहर नहीं है, उन सबने घुटने टेक दिये हैं।

लोकसभा चुनाव 2019ः पीएम मोदी बोले- जबलपुर से उठ रही लहर ललकार बन गई..
X

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जबलपुर की भूमि से उठ रही ये लहर, ललकार बन गयी है। देश ने करीब 300 सीटों पर जनादेश दे दिया है। आज स्थिति ये है कि 11 अप्रैल से पहले जो कह रहे थे कि कोई लहर नहीं है, उन सबने घुटने टेक दिये हैं।

उन्होंने कहा कि वो लोग जो कुछ दिन पहले तक मोदी को गाली देने में कॉम्पीटिशन कर रहे थे, इन्होंने एक अलग-अलग ब्रांच खोली है और डिक्शनरी में ये खोजते हैं कि आज मोदी को कौन सी गाली देनी है। इनमें प्रतिस्पर्धा है कि कौन मोदी को ज्यादा बड़ी गाली देगा

उन्होंने आगे कहा कि ये चुनाव सामान्य नहीं है। कौन सांसद या प्रधानमंत्री हो ये सिर्फ इसका चुनाव नहीं है। ये सुखी, सुरक्षित भारत बनाने का चुनाव है। आपके बच्चों का भविष्य क्या हो, इसकी गारंटी लेने का चुनाव है। ये दुनिया में भारत को बेहतर स्थिति में पहुंचाने का चुनाव है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो नौजवान इस लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे, उन नौजवानों को तय करना है कि वो 21वीं सदी की मजबूत नींव अगले पांच साल में कौन रख पाएगा, जिससे उनको 21वीं सदी में पूरी जिंदगी हंसते खेलते बीतने का सौभाग्य प्राप्त हो।

उन्होने कहा कि जब कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमने कार्रवाई की तब तकिए में रखा माल, दीवारों में माल सामने आया तब उन लोगों ने कैसा कैंपेन चलाया था। आपको भड़काने के लिए क्या कुछ नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि तब दिल्ली में एयर कंडीशन कमरों में बैठों लोगों ने सोचा था कि अब मोदी गया। उन्हें देश का मोदी के प्रति प्रेम का अंदाजा नहीं था, पूरा देश तब मोदी के साथ खड़ा हो गया था।

उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में नोटों से भरे थैले के थैले, बक्से के बक्से कांग्रेसी जमात के पास से मिल रहे हैं। कांग्रेस ने रिकॉर्ड 6 महीने के भीतर ही तुगलक रोड घोटाला कर दिया है।

राज्य की कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ढाई महीने में कुछ नहीं कर पाए। लेकिन कुछ काम जरूर किये हैं- कानून व्यवस्था चोपट कर दी। डकौतों और अपहरणकर्तों को ऊर्जा मिल गई। तबादला उद्योग खूब फला-फूला है।

उन्होंने आगे कहा कि जो पैसे गरीबों की भलाई के लिए दिल्ली से चौकीदार ने भेजे थे, आदिवासी महिलाओं, प्रसूता माताओं के लिए पोषणयुक्त भोजन के लिए भेजे, गरीब परिवार के बच्चों के लिए जो पैसे भेजे। वो पैसे मध्य प्रदेश में आपने जिनको सत्ता दी उन्होंने लूट लिए हैं।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के असर से सामान्य मानवी के लिए घरों की कीमत कम हुई। लेकिन कांग्रेस के करप्शन का जो पैसा इन्होंने इस सेक्टर में लगाया था, वो डूब गया।

उन्होंने आगे कहा कि ये लोग मुझे गालियां देते रहे, मजाक उड़ाते रहे और मैंने दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क, भारत के पोस्ट ऑफिस को ही बैंकों में बदलने का बीड़ा उठा लिया। बैंकिंग सेवाएं, ऑनलाइन बैंक सेवाएं, गांव-गांव घर तक पहुंचें, ये काम शुरु किया।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कदम-कदम पर मेरी सोच को कम बताने की कोशिश की। लेकिन आपके विश्वास के कारण ये चौकीदार अपने उसूलों पर अडिग है, दिन रात जितनी हो सके उतनी मेहनत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ये रणनीति रही है कि लोगों को मदद के लिए, विकास के लिए तरसाया जाए। उनको सिर्फ अपने ही परिवार और वंश की चिंता होती है। दिल्ली में नामदार हैं तो मध्य प्रदेश और राजस्थान में अपनी संतानों का करियर बनाने में कांग्रेस के मुख्यमंत्री लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि याद कीजिए कैसे कांग्रेस के लोगों ने 'स्वच्छ भारत मिशन' का मजाक उड़ाया था। उन्होंने विचार को छोटा कहने का कोई मौका नहीं छोड़ा। जब भी मैं झाड़ू उठाता था, वे पूरा दिन मुझे सोशल मीडिया पर ट्रोल करने में बिताते थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story