दिग्विजय के वोट न डालने पर शिवराज ने कसा तंज, मतदान न कर लोकतंत्र का अपमान किया
भोपाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल में अपनी व्यस्तता की वजह से राघौगढ़ अपना वोट डालने नहीं जा पाए। वह मतदान केंद्रों पर सुबह से घूमते रहे।

भोपाल। मध्यप्रदेश में 12 मई को तीसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में भोपाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल में अपनी व्यस्तता की वजह से राघौगढ़ अपना वोट डालने नहीं जा पाए। वह मतदान केंद्रों पर सुबह से घूमते रहे। वहीं दिग्विजय के वोट न डालने पर भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तंज कसने में देरी न करते हुए लगातार तीन ट्वीट कर दिए।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने पहले ट्वीट में दिग्गी पर वार करते हुए लिखा, चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है, मतदान करने से देश मजबूत होता है। देश भर में जागरूकता अभियान चला कि अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए लेकिन दिग्विजय सिंह प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्होंने 10 साल सरकार चलाई है। दिग्विजय सिंह ने मतदान न कर लोकतंत्र का अपमान किया है।
चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है, मतदान करने से देश मजबूत होता है । देश भर में जागरूकता अभियान चला कि अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए लेकिन दिग्विजय सिंह प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे है, उन्होंने 10 साल सरकार चलाई है । दिग्विजय सिंह ने मतदान न कर लोकतंत्र का अपमान किया है ।
— Chowkidar Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 12, 2019
वहीं अपने दूसरे ट्वीट में इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार करते हुए कहा, जनता को अच्छा संदेश नही दिया। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। दिग्विजय सिंह डरे हुए हैं, उनकी हार निश्चित है। इसलिए वे मतदान करने नहीं गए और पोलिंग पोलिंग घूमते रहे।
उन्होंने जनता को अच्छा संदेश नही दिया । यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है ।
— Chowkidar Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 12, 2019
दिग्विजय सिंह डरे हुए है, उनकी हार निश्चित है । इसलिए वे मतदान करने नहीं गए और पोलिंग पोलिंग घूमते रहे ।
तीसरे ट्वीट में सीएम कमलनाथ को आड़े लिखा, जनता तो मतदान करने जाती है लेकिन उन्हें चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी भरोसा नहीं रहा और वे कमलनाथ के प्रशासन पर भी शक करते हैं, इसलिए उन्होंने मतदान नही किया।
जनता तो मतदान करने जाती है लेकिन उन्हें चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी भरोसा नही रहा और वे कमलनाथ के प्रशासन पर भी शक करते है, इसलिए उन्होंने मतदान नही किया ।
— Chowkidar Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 12, 2019
बता दें कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय मतदान करने राधौगढ़ जाने वाले थे। दिग्गी हेलिकॉप्टर से मतदान करने जाने वाले थे लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण वह नहीं जा सके। सूत्रों का कहना था कि दिग्विजय सिंह अगर कार से राधौगढ़ जाएंगे तो समय ज्यादा लगता। बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब दिग्विजय सिंह वोट नहीं डालने गए। उनकी पत्नी अमृता सिंह ने भोपाल में मतदान किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App