Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद, इस तारीख को डाले जाएंगे वोट

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल को पहले चरण का मतदान किया जाएगा। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी।

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद, इस तारीख को डाले जाएंगे वोट
X

भोपाल। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल को पहले चरण का मतदान किया जाएगा। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी। इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गयी है। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोटिंग होगी। 23 मई को नतीजे आएंगे।

मध्य प्रदेश में कुल चार चरणों में मतदान किया जाएगा। पहले चरण में 29 अप्रैल, दूसरे चरण में 6 मई, तीसरे चरण में 12 मई और आखिरी चरण में 19 मई को चुनाव होगा।

29 अप्रैल - 6 सीट

6 मई - 7 सीट

12 मई - 8 सीट

19 मई - 8 सीट

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story