लोकसभा चुनाव 2019 : मध्यप्रदेश में कई जगहों पर बीजेपी - कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, बीजेपी पार्षद घायल
सागर में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, इसमें भाजपा पार्षद घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। भाजपा पार्षद ने आरोप लगाया कि जिस वक्त मारपीट हुई, उस वक्त मौके पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रभु सिंह ठाकुर भी मौजूद थे।

सागर। मध्यप्रदेश में आज आठ सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस बीच कई जगहों पर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक नोक झोंक भी देखने को मिल रहा है। कुछ जगहों पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं से साथ मार पीट की खबरें सामने आई है। सागर में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, इसमें भाजपा पार्षद घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। भाजपा पार्षद ने आरोप लगाया कि जिस वक्त मारपीट हुई, उस वक्त मौके पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रभु सिंह ठाकुर भी मौजूद थे।
इसी तरफ प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी घटनाएं सामने आई है। गुना से बीजेपी प्रत्याशी केपी यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने की कोशिश हुई है। कुछ लोगों ने उन्हें कट्टे से मारने का प्रयास किया। इसके साथ ही सागर के खुरई में बीजेपी नेता के साथ मार पीट की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता कमलेश राय के साथ मार पीट की गई है। उनको इस दौरान चोट भी लगी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App