Lok Sabha Election Result : मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा लगभग साफ, सिंधिया और दिग्विजय दोनों की हार निश्चित
मध्यप्रदेश में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश की 29 सीटों में से 28 पर बीजेपी आगे चल रही है। 15 से अधिक सीटों पर बीजेपी ने जीत भी दर्ज कर लिया है। वहीं अगर कांग्रेस की बात करे तो कांग्रेस के दिग्गज चुनाव हार गए हैं।

X
indraCreated On: 23 May 2019 11:39 AM GMT
भोपाल। देश में इस बार फिर से नरेंद्र मोदी सरकार की वापसी तय हो गई है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक एनडीए 340 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। इस बार बीजेपी ने 2014 से भी शानदार प्रदर्शन किया है। कई राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा लगभग साफ हो गया है। मध्यप्रदेश में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश की 29 सीटों में से 28 पर बीजेपी आगे चल रही है। 15 से अधिक सीटों पर बीजेपी ने जीत भी दर्ज कर लिया है। वहीं अगर कांग्रेस की बात करे तो कांग्रेस के दिग्गज चुनाव हार गए हैं। भोपाल से दिग्विजय सिंह और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार तय हो गई है। बता दें कि बीजेपी ने पिछली बार भी प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया था और 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story