लोकसभा चुनाव 2019 : इंदौर से या तो मैं, या फिर मोदी लड़ेंगे कह कर सुमित्रा महाजन ने सबको चौंकाया
लोकसभा अध्यक्ष और आठ बार से लगातार इन्दौर की सांसद सुमित्रा महाजन ने इन्दौर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनाव लड़ने की बात कह कर सबको चौंका दिया है। दरअसल मंगलवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद उन्होंने लोकसभा सीट के लिए प्रधानमंत्री के नाम का जिक्र छेड़ा तो दूसरे नेता चौंक गए।

इंदौर। लोकसभा अध्यक्ष और आठ बार से लगातार इन्दौर की सांसद सुमित्रा महाजन ने इन्दौर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनाव लड़ने की बात कह कर सबको चौंका दिया है। दरअसल मंगलवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद उन्होंने लोकसभा सीट के लिए प्रधानमंत्री के नाम का जिक्र छेड़ा तो दूसरे नेता चौंक गए। बैठक खत्म होने के बाद महाजन ने कहा कि 'इंदौर सीट भाजपा की परंपरागत सीट है। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लड़ें तो कैसा रहेगा? हालांकि बाद में जब पत्रकारों ने सवाल किया तो सुमित्रा महाजन ने कहा कि मैं मजाक कर रही थी।
हालांकि मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने का ऐलान हो चुका है। इस बार भी वे दो सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं? इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बता दें कि महाजन वर्ष 1989 से लगातार जीतती आ रही हैं। गुजरे 30 सालों के दौरान हुए आठ संसदीय चुनावों में वह इस सीट से निरंतर अजेय रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- lok sabha elections lok sabha madhya pradesh lok sabha 2019 madhya pradesh madhya pradesh lok sabha elections madhya pradesh news madhya pradesh breaking news madhya pradesh latest news madhya pradesh samachar madhya pradesh khabar madhya pradesh lok sabha chunav voting madhya pradesh lok sabha chunav natije lok sabha chunav 2019 lok sabha elections schedule lok sabha elections bjp lok sabha elections opinion poll lok sabha elections in india lok sabha elections 2019 lok sabha elections list lok