Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

लोकसभा चुनाव 2019 :दिग्विजय सिंह के रोड शो में लगे मोदी - मोदी के नारे, नारे लगाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज

दिग्विजय सिंह के समर्थन में कम्यूटर बाबा ने रोड शो निकाला। लेकिन इस दौरान भीड़ में कुछ जगहों से मोदी मोदी के नारे लगने लगे।

लोकसभा चुनाव 2019 :दिग्विजय सिंह के रोड शो में लगे मोदी - मोदी के नारे, नारे लगाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज
X

भोपाल। भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के रोड शो में 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 145/19 धारा 147, 188 आईपीसी एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को दिग्विजय सिंह के समर्थन में कम्यूटर बाबा ने रोड शो निकाला। लेकिन इस दौरान भीड़ में कुछ जगहों से मोदी मोदी के नारे लगने लगे। जिसके बाद उन लोगों को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वे भीड़ में तितर बितर हो गए। अब उन पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

भगवा रोड शो - मंगलवार को कम्प्यूटर बाबा और प्रदेशभर से आए साधु-संतों ने हवन-पूजन किया था। बुधवार को राजधानी की सड़कों पर कंप्यूटर बाबा और दिग्विजय की अगुआई में भगवा ध्वज फहराते रोड शो निकाला गया। राजधानी के पुराने व्यावसायिक क्षेत्र में निकले करीब एक किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान 'नर्मदा मैया की जय' और 'भारत माता की जय' के नारे भी लगे। इस दौरान न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जिनके गले में भगवा स्कार्फ डला था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story