शिवराज सिंह का कांग्रेस पर पलटवार, कहा - कांग्रेस के वादे झूठ का पुलिंदा, अपने दम पर फिर से सरकार बनाएगी बीजेपी
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने आज कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की जनता से झूठ बोल रही है। कांग्रेस के वादें झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि सूची में लिख देने से वादे पूरे नहीं होते है। जनता को कोई फायदा नहीं मिल रहा है।

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने आज कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की जनता से झूठ बोल रही है। कांग्रेस के वादें झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि सूची में लिख देने से वादे पूरे नहीं होते है। जनता को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। शिवराज सिंह ने कहा कि चुनाव के बाद बड़ा आंदोलन चलाऊंगा। इसके साथ ही पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस कन्फ्यूज पार्टी हो गई है। क्रांग्रेस को समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें।
अपने दम पर बीजेपी बनाएगी सरकार - शिवराज सिंह ने दावा किया कि बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों में कांग्रेस को लेकर गुस्सा है। प्रदेश में मोदी के पक्ष में वोटिंग हुई है। बीजेपी पहले से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेगी और एनडीए 350 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App