लोकसभा चुनाव 2019: Video कांग्रेस की लिस्ट जारी होने से पहले CM कमलनाथ का ऐलान, दिग्विजय भोपाल से लड़ेंगे चुनाव
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने संबंधित अटकलों पर आज विराम लगा दिया है। सीएम कमलनाथ ने मीटों हॉल में आज पत्रकार से चर्चा करते हुए यह साफ कर दिया कि दिग्विजय सिंह भोपाल संसदीय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 23 March 2019 2:57 PM GMT
अजय त्रिपाठी, भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने संबंधित अटकलों पर आज विराम लगा दिया है। सीएम कमलनाथ ने मीटों हॉल में आज पत्रकार से चर्चा करते हुए यह साफ कर दिया कि दिग्विजय सिंह भोपाल संसदीय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया केंद्रीय चुनाव समिति ने दिग्विजय का नाम फायनल किया है। वहीं दिग्विजय सिंह ने भी पार्टी आला कमान के फैसले पर खुशी जाहिर की है।
बता दें दिग्विजय सिंह के भोपाल संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब इस सीट पर रोचक सियासी मुकाबला हो सकता है। दिग्विजय लंबे समय बाद चुनावी मैदान में हैं। अब देखना हो भाजपा अपने किस कद्दावर नेता को दिग्विजय के सामने मैदान में उतारती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story