लोकसभा चुनाव 2019 : भोपाल से दिग्विजय के सामने होंगी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, औपचारिक ऐलान बाकी
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भोपाल का चुनाव का लड़ना लगभग तय हो गया है। बुधवार को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल पहुंची और बीजेपी दफ्तर में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वह बीजेपी में शामिल हो गयी है।

भोपाल। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भोपाल का चुनाव का लड़ना लगभग तय हो गया है। बुधवार को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल पहुंची और बीजेपी दफ्तर में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वह बीजेपी में शामिल हो गयी है। उन्होंने कहा कि मैं मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गई हूं। साध्वी ने कहा कि अगर वह चुनाव लड़ती है तो दिग्विजय सिंह की जमानत हो जाएगी। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र की सुरक्षा सबसे पहले है। माना जा रहा है कि पार्टी और संघ की तरफ से प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर सहमति बन गई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक ऐलान अभी होना बाकी है।
Sadhvi Pragya Singh Thakur in Bhopal: I have formally joined BJP, I will contest elections and will win also. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/siAsXSMm1U
— ANI (@ANI) April 17, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App