लोकसभा चुनाव 2019: सतना से टिकट मिलने के बाद बोले राजाराम, बेरोजगारी और किसान आय चुनाव का मुख्य मुद्दा
बड़े इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने सतना संसदीय सीट घोषित कर दी। सतना से राजाराम त्रिपाठी कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। यह खुशखबरी उस समय मिली जब वह बिरसिंहपुर के भगवान गैबीनाथ के दर्शन कर रहे थे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 4 April 2019 7:19 PM GMT
मनोज रजक, सतना। बड़े इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने सतना संसदीय सीट घोषित कर दी। सतना से राजाराम त्रिपाठी कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। यह खुशखबरी उस समय मिली जब वह बिरसिंहपुर के भगवान गैबीनाथ के दर्शन कर रहे थे।
कांग्रेस की टिकट मिलते ही राजाराम त्रिपाठी और उनके समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राजाराम त्रिपाठी पूर्व में भी सतना और नागौद से विधानसभा और सतना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके है लेकिन सफलता नहीं मिली।
राजाराम त्रिपाठी नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं। पूरे क्षेत्र में राजाराम त्रिपाठी को विकास पुरुष की ख्याति है, राजाराम कांग्रेस के बड़े नेता और सतना के बड़े व्यापारी हैं, टिकट मिलते ही राजाराम त्रिपाठी ने बताया कि बेरोजगारी और किसान आय चुनाव का मुख्य मुद्दा होगा। गरीब बेरोजगारों को सालाना 72 हजार रुपए देने की योजना घोषणा पत्र में शामिल किया। बेरोजगारों को यह मालूम हो गया है अगर उन्हें कोई रोजगार दे सकती है वह कांग्रेस पार्टी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Satna News congress candidate rajaram tripathi Lok sabha elections lok sabha madhya pradesh lok sabha 2019 madhya pradesh madhya pradesh lok sabha elections madhya pradesh news madhya pradesh breaking news madhya pradesh latest news madhya pradesh samachar madhya pradesh khabar madhya pradesh lok sabha chunav voting madhya pradesh lok sabha chunav natije lok sabha chunav 2019 lok sabha elections schedule lok sabha elections bjp lok sabha elections opinion poll lok sabha elections in india lok
Next Story