लोकसभा चुनाव 2019 : आज खंडवा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, सुरक्षा की सारी तैयारियां पूरी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को खंडवा आएंगे। वे यहां स्टेडियम ग्राउंड पर शाम 4 बजे आयोजित लक्ष्य रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की सभा के लिए पाइप का 8 फीट ऊंचा 20 बाय 40 का मंच बनाया गया है।

खंडवा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को खंडवा आएंगे। वे यहां स्टेडियम ग्राउंड पर शाम 4 बजे आयोजित लक्ष्य रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की सभा के लिए पाइप का 8 फीट ऊंचा 20 बाय 40 का मंच बनाया गया है। मंच के पीछे राहुल 200 नेताओं, कार्यकर्ताओं और व्यवसायियों से भी मुलाकात करेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए एसपीजी के निर्देश पर 50 फीट की डी बनाई गई है। मंच से सामने और दोनों तरफ लगभग 100 फीट की दूरी तक पानी का पाउच नहीं बांटे जाएंगे। कांग्रेस ने खंडवा से अरुण यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीजेपी की तरफ से नंदकुमार सिंह मैदान में है। 2014 के चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी भी खंडवा में सभा कर चुके हैं। रविवार को उन्होंने खंडवा में सभा को संबोधित किए और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था।
Congress President Rahul Gandhi to hold public meetings in Madhya Pradesh's Neemuch, Khandwa and Tarana, today. (file pic) pic.twitter.com/hYBMq10VhW
— ANI (@ANI) May 14, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App