Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लोकसभा चुनाव 2019 : बची आठ सीटों पर कांग्रेस ने झोंकी अपनी ताकत, इंदौरा व उज्जैन में प्रियंका का रोड शो

मध्यप्रदेश के चौथे और अंतिम चरण में 8 सीटों पर 19 मई को मतदान होना है। सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए अब यह अंतिम समय है जब वह अपनी पूरी ताकत झोंक दें। कांग्रेस ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है जिसके चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्यप्रदेश पहुंच रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 : बची आठ सीटों पर कांग्रेस ने झोंकी अपनी ताकत, इंदौरा व उज्जैन में प्रियंका का रोड शो
X

भोपाल। मध्यप्रदेश के चौथे और अंतिम चरण में 8 सीटों पर 19 मई को मतदान होना है। सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए अब यह अंतिम समय है जब वह अपनी पूरी ताकत झोंक दें। कांग्रेस ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है जिसके चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्यप्रदेश पहुंच रहे हैं।

उज्जैन लोकसभा सीट पर तो दोनों ही पहुंच रहे हैं। इस दौरान प्रियंका महाकाल के दर्शन और अभिषेक करने भी जाएंगी। इस दौरान उनका रोड शो दोपहर करीब 1.15 पर महाकाल मंदिर के तोपखाना से शुरू होते हुए दौलतगंज, मालीपुरा, देवास गेट, चामुंडा माता से टॉवर चौक और तीन बत्ती पर समापन हो जाएगा।

वहीं महासचिव प्रियंका शाम को इंदौर में भी रोड शो करेंगी। एसपीजी की टीम ने रविवार को रोड शो पूरा रूट देखा और कांग्रेस नेताओं को किसी भी स्वागत मंच पर बलून नहीं लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी तरह की आतिशबाजी न करने की भी हिदायत दी।

शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने मंच लगाने वाले सभी नेताओं से कहा वे एसपीजी के निर्देशों का पालन करें। इसमें सभी को विधानसभावार जिम्मेदारियां दी गईं। 100 मंच लगाए जाएंगे। तय किया कि मंच से स्वागत के बाद कांग्रेस नेता रोड शो में साथ चलेंगे।

प्रदेश में अंतिम चरण का मतदान देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, इंदौर, धार, खरगोन और खंडवा में 19 मई को होने वाला है। इनमें से देवास और उज्जैन अनुसूचित जाति की सीटें हैं तो खरगोन, धार व रतलाम अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। पार्टी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के इन बची हुई सीटों पर कार्यक्रम तय कर दिए हैं। सोमवार (13 मई) को प्रियंका गांधी इंदौर पहुंचेंगी और रतलाम लोकसभा सीट पर सभा को संबोधित करेंगी। शाम को वे इंदौर में रोड शो करेंगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story