लोकसभा चुनाव 2019 : मुख्यमंत्री की चुनौती कबूल भोपाल ने लड़ेंगे दिग्विजय, कांग्रेस ने किया मध्यप्रदेश के 9 दावेदारों के नामों का ऐलान
मध्यप्रदेश में भोपाल सीट पर कब्जा करने के उदृदेश्य से कांग्रेस ने अपना तुरुप का इक्का चल दिया। कांग्रेस ने भोपाल सीट की तस्वीर साफ कर दी, यहां भाजपा के प्रत्याशी को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनौती देंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 24 March 2019 8:45 AM GMT
अजय त्रिपाठी, भोपाल। मध्यप्रदेश में भोपाल सीट पर कब्जा करने के उदृदेश्य से कांग्रेस ने अपना तुरुप का इक्का चल दिया। कांग्रेस ने भोपाल सीट की तस्वीर साफ कर दी, यहां भाजपा के प्रत्याशी को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनौती देंगे, उनके नाम की घोषणा शनिवार दोपहर खुद सीएम कमलनाथ ने की। वहीं केंद्रीय चुनाव समिति ने भी देर रात उनके नाम पर मुहर लगा दी।
नयी सूची में कर्नाटक में 18, मध्यप्रदेश में नौ, महाराष्ट्र में एक, उत्तर प्रदेश में तीन, उत्तराखंड में पांच और मणिपुर में दो उम्मीदवार घोषित किये गए हैं। पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की यह आठवीं सूची जारी की है।
- भोपाल से दिग्विजय सिंह,
- मन्दसौर से मीनाक्षी नटराजन
- रतलाम एसटी से कांतिलाल भूरिया
- बैतूल से रामु टेककम
- खजुराओ से कविता सिंह
- टीकमगढ़ किरण अहिरवार
- शहडोल से प्रमिला सिंह
- होशंगाबाद से शैलेन्द्र दीवान
- बालाघाट से मधु भगत

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और मणिपुर में लोकसभा की 38 और सीटों के लिए शनिवार को उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से शनिवार रात जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस सात चरणों में 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक चलने वाले 543 सदस्यीय लोकसभा के चुनावों के लिये अब तक 218 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। इन चुनावों के लिये मतगणना 23 मई को होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Congress party releases 8th list of 38 candidates Lok Sabha Election Lok Sabha Election 2019 madhya pradesh Lok Sabha Election 2019 madhya pradesh Lok Sabha Election madhya pradesh congress Lok Sabha Election 2019 madhya pradesh congress Lok Sabha Election candidate list madhya pradesh latest news madhya pradesh breaking news madhya pradesh top news MP news MP latest news <P breaking news मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्र�
Next Story