लोकसभा चुनाव 2019 : मुख्ममंत्री कमलनाथ नया फरमान, बिना अनुमति क्षेत्र नहीं छोड़ सकते पार्टी कार्यकर्ता
मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी को गुटबाजी से बचाने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को एक नया फरमान जारी किया है। जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान अपने इलाके न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 4 April 2019 7:52 PM GMT
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी को गुटबाजी से बचाने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को एक नया फरमान जारी किया है। जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान अपने इलाके न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम कमलनाथ ने अपने निर्देश में साफतौर पर कहा है कि चुनाव के दौरान कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों को छोड़कर कहीं नहीं जाएं। अगर किसी कारणवश उन्हें जाना भी पड़ता है तो पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अनुमति लेकर ही जाए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बता दें टिकटों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस में गुटबाजी और भितरघात की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह आदेश जारी किया है। कांग्रेस के संगठन महामंत्री राजीव सिंह ने बताया कि पत्र जारी कर सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि जो जिस क्षेत्र में काम कर रहा है, जहां उसका जनाधार है, वह अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों के लिए काम करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- chief minister kamalnath Lok sabha elections lok sabha madhya pradesh lok sabha 2019 madhya pradesh madhya pradesh lok sabha elections madhya pradesh news madhya pradesh breaking news madhya pradesh latest news madhya pradesh samachar madhya pradesh khabar madhya pradesh lok sabha chunav voting madhya pradesh lok sabha chunav natije lok sabha chunav 2019 lok sabha elections schedule lok sabha elections bjp lok sabha elections opinion poll lok sabha elections in india lok sabha elections 2019 lo
Next Story