तीन दिन तक प्रचार नहीं कर पाएंगी साध्वी प्रज्ञा, चुनाव आयोग ने की कार्रवाई

भोपाल। साध्वी प्रज्ञा को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा पर तीन दिनों का बैन लगा दिया है। बाबरी मस्जिद को लेकर दिए विवादित बयान के बाद चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है। साध्वी प्रज्ञा ने कुछ दिन पहले एक टीवी चैनल पर कहा था- अयोध्या में विवादित ढांचे तोड़ने पर मुझे गर्व है। मैं खुद विवादित ढांचा गिराने गई थी। मुझे ईश्वर ने शक्ति दी थी, हमने देश का कलंक मिटाया है।इस बयान पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम पी खाडे ने संज्ञान लेते हुए प्रज्ञा से जवाब तलब किया था।
EC bars BJP Bhopal candidate Pragya Singh Thakur from campaigning for three days starting 6 am tomorrow. Thakur's remark that she is proud of Babri Masjid's demolition was found violative of the Model Code of Conduct. pic.twitter.com/DMHoF7uR7I
— ANI (@ANI) May 1, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App