लोकसभा चुनाव 2019 : सिवनी में चुनाव डयूटी में लगे कर्मचारी की मौत
लोकसभा चुनाव में लगे कर्मचारी की रविवार सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज की वजह से कर्मचारी की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक शासकीय मिडिल स्कूल अरी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमित कुमार पंचेश्वर की लोकसभा चुनाव के लिए लखनादौन में डयूटी लगाई थी।

X
indraCreated On: 28 April 2019 1:13 PM GMT
सिवनी। लोकसभा चुनाव में लगे कर्मचारी की रविवार सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज की वजह से कर्मचारी की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक शासकीय मिडिल स्कूल अरी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमित कुमार पंचेश्वर की लोकसभा चुनाव के लिए लखनादौन में डयूटी लगाई थी।
रविवार सुबह अमित कुमार मतदान दल के साथ रवाना होने के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे थे। जहांअचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। इसके बाद कर्मचारी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि प्रदेश में कल से लोकसभा चुनाव की वोटिंग की शुरुआत हो रही है। सोमवार को प्रदेश की 6 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story