वीडियो : रतलाम में हार्दिक पटेल की सभा में बांटे गए पैसै, कैमरा देख भाग निकले कांग्रेस कार्यकर्ता
रतलाम से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को पैसै बांटते नजर आ रहे हैं। मामला रतलाम के धराड़ का है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की आज रतलाम के धराड़ में जनसभा थी।

X
indraCreated On: 9 May 2019 12:29 PM GMT
रतलाम। रतलाम से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को पैसै बांटते नजर आ रहे हैं। मामला रतलाम के धराड़ का है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की आज रतलाम के धराड़ में जनसभा थी। वे कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में सभा करने गए थे। सभा खत्म होने के बाद भीड़ में आए लोगों को पैसे बांटे गए। पैसे बांटते हुए यह लोग कैमरे में रिकार्ड हो गए.।जब कांग्रेसियों ने कैमरे को देखा तो वह इसे पर्सनल मामला बता कर रिकार्ड न करने के लिए कहने लगे। बताया जा रहा है कि जिला अध्यक्ष राकेश भरावा और जिला कार्यवाहक पैसे बांट रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story