Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Lok sabha election 2019 : अनोखी शर्त : कांग्रेस कार्यकर्ता को सबके सामने कराना पड़ा मुंडन Watch Video

मध्यप्रदेश के राजगढ़ से दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव में हार के बाद मुंडन कराना पड़ा है। दरअसल राजगढ़ के हराना गांव में मतदान से कांग्रेस कार्यकर्ता बाबूलाल सेन और भाजपा कार्यकर्ता राम मोहन मंडलोई के बीच राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर शर्त लगी।

Lok sabha election 2019 : अनोखी शर्त : कांग्रेस कार्यकर्ता को सबके सामने कराना पड़ा मुंडन Watch Video
X

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ से दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव में हार के बाद मुंडन कराना पड़ा है। दरअसल राजगढ़ के हराना गांव में मतदान से कांग्रेस कार्यकर्ता बाबूलाल सेन और भाजपा कार्यकर्ता राम मोहन मंडलोई के बीच राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर शर्त लगी। शर्त के अनुसार अगर मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो कांग्रेस कार्यकर्ता बाबूलाल सेन मुंडन कराएंगे। और यदि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं तो भाजपा कार्यकर्ता राम मोहन मंडलोई मुंडन कराएंगे।


आज लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा के मंडलोई सुबह-सुबह अपने साथियों के साथ नाई लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बाबूलाल के घर पहुंच गए। और उनसे अपनी शर्त पूरी करने कहा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ने मुंडन करा लिया। मुंडन के बाद बाबूलाल ने चुनाव से पहले का पूरा वाकया सुनाया। बता दें कि देश में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है। कांग्रेस के बड़े - बड़े नेताओं का किला ध्वस्त हो गया है। प्रदेश में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट गई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story