मंत्री सुरेन्द्र बघेल समेत कई कांग्रेस के नेताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
लोकसभा चुनाव के प्रचार की समय सीमा समाप्त होने बाद भी जनसंपर्क करने के आरोप में मध्यप्रदेश के मंत्री सुरेन्द्र हनी बघेल और रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांतिलाल भूरिया सहित एक दर्जन से अधिक कांग्रेसियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

अलीराजपुर। लोकसभा चुनाव के प्रचार की समय सीमा समाप्त होने बाद भी जनसंपर्क करने के आरोप में मध्यप्रदेश के मंत्री सुरेन्द्र हनी बघेल और रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांतिलाल भूरिया सहित एक दर्जन से अधिक कांग्रेसियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र हनी बघेल, रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया, अलीराजपुर के विधायक मुकेश पटेल, अलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, अलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्षा सेना महेश पटेल और अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ लोकसभा चुनाव 2019 की आदर्श आचार संहिता के उल्लंधन के आरोप में पुलिस ने संबद्ध धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
MP: Case registered against 8 people including State Minister Surendra Singh Baghel & Congress Ratlam MP Kantilal Bhuria in Alirajpur for allegedly violating MCC. D Solanki, SHO says, "Case registered as they were campaigning even after the official campaigning hours had ended." pic.twitter.com/t2SbIzokvK
— ANI (@ANI) May 18, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App