भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने सबसे पहले डाला वोट, कहा, राष्ट्र यज्ञ में जरूरी है सबकी आहूति Watch Video
मध्यप्रदेश लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सुबह सबसे पहले मतदान केंद्र 230 रिेवेरा टाउन पहुंचकर मतदान किया। साध्वी प्रज्ञा जब वोट डालने आई उस समय वह मौन थी और मीडिया से बात तक नहीं की।

भोपाल। मध्यप्रदेश लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सुबह सबसे पहले मतदान केंद्र 230 रिेवेरा टाउन पहुंचकर मतदान किया। साध्वी प्रज्ञा जब वोट डालने आई उस समय वह मौन थी और मीडिया से बात तक नहीं की। मतदान करने बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, लोकतंत्र के सबसे बड़े त्यौहार पर मैंने अपना मतदान किया और सभी से मतदान करने का आग्रह करती हूं। क्योंकि यह हमारा अधिकार और हम अपने राष्ट्र धर्म में अपनी हर प्रकार से योगदान देने को तत्पर रहें। कोई भी मतदान के लिए निराशा का भाव अथवा उपेक्षित भाव रखे बिना मतदान करें। राष्ट्र यज्ञ में हमारी आहूति आवश्यक है और लोकतंत्र में सबसे दान है। यह धर्म युद्ध है।
भोपाल : सबसे रोचक मुकाबला भोपाल संसदीय सीट पर है, जहां भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उतारा है और कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उम्मीदवार हैं।
गुना : गुना संसदीय क्षेत्र में चार बार से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के केपी यादव से है।
ग्वालियर : ग्वालियर में इस बार मुकाबला कांग्रेस के आशोक सिंह और भाजपा के विवेक शेजवलकर के बीच है। सिंह बीते दो चुनावों से हारते आ रहे है।
मुरैना : इस बार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं। तोमर ने पिछला चुनाव ग्वालियर से जीता था। तोमर का यहां मुकाबला कांग्रेस के राम निवास रावत से है। इस सीट पर 1996 से भाजपा का कब्जा है।
राजगढ़ : कांग्रेस ने माना सुस्ताना को उम्मीदवार बनाया है, तो दूसरी भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद रोडमल नागर को दोबारा मैदान में उतारा है।
विदिशा : यहां मुकाबला इस बारदो नए चेहरों के बीच है। भाजपा ने जहां रमाकांत भार्गव को मैदन में उतारा है तो कांग्रेस ने शैलेंद्र पटेल पर दांव लगाया है। इस सीट पर पिछली बार सुषमा स्वराज ने जीत दर्ज की थी।
भिंड : भिंड से भाजपा ने संध्या राय और कांग्रेस ने देवाशीष जरारिया को मैदान में उतारा है।
सागर : वहीं सागर में भाजपा के रायबहादुर सिंह का मुकाबला कांग्रेस के प्रभु सिंह ठाकुर से है।
इन राज्यों में होगा मतदान रविवार को यूपी की 14 सीटों पर, मप्र की 8 सीटों पर, हरियाणा की 10 सीटों पर, दिल्ली की 7 सीटों पर, झारखंड की 4 सीटों पर और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटर अपनी प्रतिनिधि चुनेंगे। 6वें चरण के चुनाव में वोटिंग के लिए 1.13 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में जहां कुल मतदाता 10.16 करोड़ हैं वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 5.42 करोड़ है और महिला मतदाताओं की संख्या 4.74 करोड़ है व 3307 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इस चरण में उम्मीदवारों की संख्या 999 है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App