लोकसभा चुनाव 2019 : मतदान के एक दिन पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व विधायक डागा ने थामा कांग्रेस का हाथ Watch Video
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के ठीक एक दिन पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हुजूर क्षेत्र के पूर्व विधायक जितेंद्र मन्नू डागा ने रविवार को भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

X
भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के ठीक एक दिन पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हुजूर क्षेत्र के पूर्व विधायक जितेंद्र मन्नू डागा ने रविवार को भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पूर्व विधायक डागा ने दिग्विजय सिंह और सुरेश पचौरी की मौजूदगी भाजपा सदस्यता छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
बता दें पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि जितेंद्र डागा कभी भी भाजपा का साथ छोड़ सकते हैं। इसे लेकर उनकी पिछले एक माह से कांग्रेस के आला नेताओं से चर्चा भी चल रही थी। डागा अपने क्षेत्र में जमीनी विधायक रहे हैं, उनके आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story