निर्वाचन कार्य में लापरवाही, 23 कर्मचारी निलंबित, तीन के वेतन वृद्धि रोकने का भी निर्देश
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने 23 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही बिलंब से आने पर तीन कर्मचारियों की वेतन वृद्धि भी रोक दी गई है।

X
indraCreated On: 5 May 2019 11:13 AM GMT
नरसिंहपुर। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने 23 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही बिलंब से आने पर तीन कर्मचारियों की वेतन वृद्धि भी रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना ने 23 कर्मचारियों को निलंबित किया है। साथ ही मतदान सामग्री वितरण स्थल पर देरी से पहुंचने पर 3 कर्मचारियों की एक- एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश भी कलेक्टर ने दिया है। बता दें कि प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है। पहले चरण का चुनाव प्रदेश में संपन्न हो गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story