पहले मतदान फिर विदाई, शादी के जोड़े में ही दूल्हा-दुल्हनों ने डाला वोट
लोकसभा सभा चुनावों के अंतिम चरण में भी लोकतंत्र का महापर्व कहे जाने वाले चुनाव की खूबसूरती देखने लायक है। कोई वोट डालने के बाद शादी कर रहा है कोई शादी से पहले मतदान करता दिख रहा है तो कोई शादी के जोड़े में मतदान करता दिख रहा है।

शाजापुर जिले के सापखेड़ा में दूल्हे दुल्हन ने विदाई से पहले मतदान किया। खास बात यह है कि चारों ने शादी के जोड़े में ही मतदान किया है। इस दौरान वे लोग काफी खुश नजर आ रहे थे।
इंदौर के नयापुरा में वैदिक स्कूल पोलिंग बूथ पर दूल्हे गौरव यादव के साथ वोट डालने पहुंची दुल्हन सोनल यादव।
सेंधवा के वार्ड क्रमांक 6 शास्त्री कॉलोनी कृष्णा राजाराम कोहली की आज शादी है, इसके पहले वे सुबह मतदान करने पहुंचे।
बड़वानी के ग्राम पंचायत दोन्दवाड़ा में दूल्हा बने दो भाई राकेश छोटू बोरसे एवं प्रहलाद छोटू बोरसे ने भी अपनी बारात जाने के पहले मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App