इंदौर के रेजिडेंशियल एरिया में तेंदुआ घुसने से दहशत में निवासी, 3 को किया घायल, देखें वीडियो
तेंदुआ घुसने के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने भागते हुए 3 लोगों को घायल भी कर दिया।

मध्य प्रदेश के व्यावसायिक राजधानी इंदौर के एक रेजिडेंशियल एरिया में तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ घुसने के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने भागते हुए 3 लोगों को घायल भी कर दिया।
लोगों ने जाल लगा के इस तेंदुए को घेरने की बहुत कोशिश की लेकिन तेंदुए ने सभी को चकमा दे दिया। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया कि ये तेंदुआ कहां से आया था।
इस तरह से आए दिन कहीं न कहीं से इस तरह की घटनाएं सामने आती है। इन सब के पीछे जंगलों का कम होना है, गांव कस्बों में तबदील हो रहे हैं, कस्बे शहरों में और शहरें, महानगर में।
इंदौर के इस रेसिडेंसियल एरिया में तेंदुआ घुसने की इस वीडियो देखने का बाद आप भी चौंक जाएंगे....
#WATCH: Leopard strays into residential area in Indore, injures 3 people. #Madhya Pradesh (09.03.2018) pic.twitter.com/70jw2bg3Fs
— ANI (@ANI) March 10, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App