Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कोलार को बनाया जाएगा नगर पालिका से नगर निगम, सरकारी कवायद शुरू 

कोलार नगर पालिका को नगर निगम में शामिल करने के बाद दोबारा से उसे पालिका बनाने के लिए चल रही प्रक्रिया चल रही है। हालांकि कोलार को नपा बनाने के लिए बुलवाए गए दावे-आपत्तियों में ज्यादातर लोगों ने नपा बनाने का विरोध किया है।

कोलार को बनाया जाएगा नगर पालिका से नगर निगम, सरकारी कवायद शुरू 
X
Kolar will be made municipal corporation Municipality

भोपाल। कोलार नगर पालिका को नगर निगम में शामिल करने के बाद दोबारा से उसे पालिका बनाने के लिए चल रही प्रक्रिया चल रही है। हालांकि कोलार को नपा बनाने के लिए बुलवाए गए दावे-आपत्तियों में ज्यादातर लोगों ने नपा बनाने का विरोध किया है। ऐसे में सरकार ने यू टर्न लेते हुए कोलार को नगर निगम बनाने की तैयारी शुरु कर दी है। जिससे कोलार और भोपाल नगर निगम को अलग कर दिया जाएगा। कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने शासन के निर्देश पर दावे आपत्तियों की रिपोर्ट व अपना अभिमत सरकार को लिखित में भेज दिया है।

दावे-आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि सरकार लोगों के विरोध को लेकर नगर पालिका के गठन का प्रस्ताव टालकर कोलार को नगर निगम बनाने की पहल कर सकती है। ऐसे में कोलार क्षेत्र की जनता को खासा फायदा होगा। वहीं, भोपाल नगर निगम से पृथक कर अलग कोलार नगर निगम बनाने की गुंजाइश पर जरूर सहमति दी है। हालांकि अब इस मामले में शासन को निर्णय लेना है कि कोलार को पृथक किया जाए या नहीं।

भोपाल में ही रहेगा बैरागढ़

कोलार को अलग नगर पालिका बनाने के कवायद शुरू की गई थी। कोलार के कुछ हिस्से और होशंगाबाद रोड की पंचायतों को जोड़कर नगर परिषद का गठन के लिए दावे, आपत्ति भी बुला लिए गए। लेकिन अचानक प्रक्रिया को रोक दिया गया। अब दो नगर निगम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि लोकसभा में कांग्रेस की हार के बाद कोलार को अलग करने के प्रस्ताव को रोक दिया गया है।

पांच साल पहले किया था शामिल

वर्ष-2006 में कोलार को नगर पालिका बनाया गया था। जिसमें 25 वार्ड आते थे, लेकिन 2014 में हुए परिसीमन के बाद इसमें 20 गांवों को और शामिल कर नगर निगम सीमा में शामिल कर लिया गया। ऐसे में गर निगम की वार्ड संख्या 79 से बढ़कर 85 हो गई थी। अब इसे फिर से अलग करने की तैयारी चल रही है। कोलार को नगर निगम बनाने से इसकी सीमाओं में फिर से फेरबदल किया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story