उज्जैन-इंदौर-ओंकारेश्वर का ओम रेखा बनाने का MP सरकार का बड़ा ऐलान, जुड़ेंगे मांडू और महेश्वर जैसे शहर
प्रदेश सरकार ने उज्जैन-इंदौर-ओंकारेश्वर को जोड़कर ओम रेखा बनाने का बड़ा ऐलान कर दिया है। उज्जैन-इंदौर-ओंकारेश्वर धार्मिक सर्किट को ओम रेखा के रूप में विकसित करने के साथ इसमें मांडू और महेश्वर जैसे पर्यटन व हेरिटेज स्थल भी जोड़ें जाएंगे।

भोपाल। प्रदेश सरकार ने उज्जैन-इंदौर-ओंकारेश्वर को जोड़कर ओम रेखा बनाने का बड़ा ऐलान कर दिया है। उज्जैन-इंदौर-ओंकारेश्वर धार्मिक सर्किट को ओम रेखा के रूप में विकसित करने के साथ इसमें मांडू और महेश्वर जैसे पर्यटन व हेरिटेज स्थल भी जोड़ें जाएंगे। इसके अलावा इन तीनों शहरों उज्जैन, इंदौर और ओंकारेश्वर की सारी खूबियों की ब्रॉन्डिंग सरकार करेगी।
पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल हनी ने इसे ग्रेट आइडिया करार देते हुए सोमवार को इसकी घोषणा की। इसके साथ ही मध्यप्रदेश सरकार अन्य शहरों में भी ऐसी संभावनाएं तलाशेगी और वहां भी तीन चार शहरों को मिलाकर उनका क्ल्स्टर बना सके। इस प्रोजेक्ट के साथ ही मप्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर काम होगा। पर्यटन मंत्री ने कहा, सरकार की कोशिश हैं कि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक इस जोन में आएं। महेश्वर और मांडू के ऐतिहासिक महत्व को भी इसमें समाहित किया जायेगा। इसमें उज्जैन और ओंकारेश्वर के ज्योतिर्लिंग के साथ वहां की शिप्रा और नर्मदा नदी में स्नान, उसकी खासियत देश-विदेश तक पहुंचाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App