कमलनाथ 17 दिसंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 15 साल बाद कांग्रेस सरकार बनने पर होगा भव्य समारोह
नए सीएम के तौर पर नाम की घोषणा के बाद कमलनाथ ने कहा कि यह पद मेरे लिये मील का पत्थर है। मैंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित किया।

मध्य प्रदेश के होने वाले नये मुख्यमंत्री कमलनाथ के शपथ समारोह को लेकर अभी भी दुविधा जारी है। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के लिए उनके नाम पर मुहर लगा दी गई है अब खबर है कि कमलनाथ 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कमलनाथ 17 दिसंबर को भोपाल में सीएम पद की शपथ ग्रहण करने वाले हैं।
देशभर की नजरें मध्य प्रदेश में 15 साल बाद बनने वाली कांग्रेस की सरकार पर है। ऐसे में माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह भव्य होने वाला है। माना जा रहा है कि कमलनाथ के साथ उनके मंत्रीमंडल के 20 सदस्य भी शपथ लेंगे। इसलिए इसके लिए एक मुफीद दिन चुना जाना जरूरी था।
नए सीएम के तौर पर नाम की घोषणा के बाद कमलनाथ ने कहा, "यह पद मेरे लिये मील का पत्थर है। ज्योतिरादित्य का धन्यवाद जिन्होंने मेरा समर्थन किया। इनके पिताजी के साथ मैंने काम किया है इसलिए इनके समर्थन मिलने से मुझे खुशी हो रही है।
प्रदेश के लिए अब हमारे सामने कई चुनौतियां हैं, हम सब मिलकर हमारा वचन पूरा करेंगे। मुझे पद की कोई भूख नहीं, मेरी कोई मांग नहीं थी। मैंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित किया। मैंने संजय गांधी, इंदिरा, राजीव के साथ काम किया है और अब राहुल गांधी के साथ काम कर रहा हूं।"
मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। प्रदेश में 28 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के बाद 11 दिसंबर को आए चुनाव परिणाम के अनुसार कांग्रेस ने 114 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस की सरकार बनते देखृते ही मुख्यमंत्री के नाम पर कमलनाथ का नाम चर्चा में रहा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- kamal nath oath taking kamal nath oath mp cm kamal nath oath ceremony on 17 december madhya pradesh madhya pradesh cm kamal nath madhya pradesh cm congress rahul gandhi jyotiraditya scindia Kamal Nath profile Kamal Nath Wife Alka Nath alka nath wife of kamal nath kamal nath caste kamal nath house kamal nath news kamal nath father kamal nath property kamal nath net worth 2018 kamal nath news kamal nath breaking news कमलनाथ कमलनाथ का जीवन परिच�