Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कमलनाथ का भाजपा पर तंज, बोले- 10 लाख आदिवासियों को बांटे कैंसर वाले चप्पल-जूते

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आदिवासी लोगों को चप्पल और जूते बांटने को लेकर निशाना साधा है।

कमलनाथ का भाजपा पर तंज, बोले- 10 लाख आदिवासियों को बांटे कैंसर वाले चप्पल-जूते
X
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा है। उन्होने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब दस लाख आदिवासियों को जो जूते-चप्पल बांटे गए हैं। उनसे कैंसर बनता है।
उन्होंने कहा कि उन चप्पलों में कैंसर पैदा करने वाला तत्व बनता है। ये चप्पल और जूते शिवराज सरकार के द्वारा आदिवासियों को बांटे गए। जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि ये सरकार सिर्फ पैसा कमाना चाहती है।
बता दें कि केंद्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि आदिवासियों को दिए जूते-चप्पल में खतरनाक रसायन होता है। इस रसायन त्वचा से कैंसर बनता है। खुलासे के बाद मध्य प्रदेश में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूते चप्पल बांटने की योजना की शुरुआत की थी। सरकार 10 लाख आदिवासियों को ये जूते-चप्पल बांट चुकी है। बताया जा रहा है कि इसके अलावा 11 लाख जोड़े अभी भी स्टॉक में रखे हुए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story