मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 24वें मुख्य न्यायाधीश होगें न्यायमूर्ति एस के सेठ, आज लेंगे शपथ
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश एस के सेठ बुधवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेगें। मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य न्यायाधीश को राजभवन भोपाल में शपथ दिलाएंगी।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश एस के सेठ बुधवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेगें। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रशासन) सतीश चन्द्रा राय ने बताया कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश 14 नवंबर को शपथ ग्रहण करेगें।
उन्होने बताया कि मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य न्यायाधीश को राजभवन भोपाल में शपथ दिलायेंगी।
इसे भी पढ़ें- पीएम के समर्थन में उतरे रजनीकांत कहा- गठबंधन करने वाले 10 लोगों की तुलना में मोदी ज्यादा मजबूत
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता के पदोन्नत होकर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश बनने के बाद हाई कोर्ट में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश सेठ को हाई कोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।
सेठ, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 24 वें मुख्य न्यायाधीश होगें। वह जून 2019 में सेवानिवृत्त होगें। हाई कोर्ट में न्यायाधीश बनने से पहले सेठ, मध्य प्रदेश के अतिरिक्त महाअधिवक्ता थे। उन्होने 1981 में वकालत शुरू की थी। सेठ 21 मार्च 2003 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायाधीश बने थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- madhya pradesh high court chief justice of madhya pradesh high court sk seth madhya pradesh high court oath taking ceremony of sk seth madhya pradesh satish chandra roy governor of madhya pradesh anandiben patel chief justice raj bhavan bhopal hemant gupta supreme court hindi news breaking news मध्य प्रदेश हाई कोर्ट मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एसके सेठ मध