भगवान राम, भगवान लक्ष्मण..अदालत में हाजिर हों
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अदालत के आदेश पर भगवान राम और लक्ष्मण को कोर्ट में हाजिरी लगानी पड़ी। लवकुशनगर अदालत में भगवान राम और लक्ष्मण को लेकर मंदिर के दो पुजारी पेशी करने पहुंचे। पुजारियों के हाथ में भगवान की मूर्तियां देख कर सभी लोग हैरान रह गए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 Jan 2019 12:25 PM GMT
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अदालत के आदेश पर भगवान राम (Lord Ram) और लक्ष्मण को कोर्ट में हाजिरी लगानी पड़ी। लवकुशनगर अदालत में भगवान राम और लक्ष्मण को लेकर मंदिर के दो पुजारी पेशी करने पहुंचे।
पुजारियों के हाथ में भगवान की मूर्तियां देख कर सभी लोग हैरान रह गए। भारत की अदालतों में अभी तक भगवान राम के घर, जन्म भूमि और मंदिर के ही मामले चलते थे। लेकिन मंगलवार को छतरपुर की एक अदालत में भगवान राम को पेश होना पड़ा।
लवकुशनगर कोर्ट में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अश्वनी सिंह के कोर्ट में भगवान राम और लक्ष्मण मूर्तियों को अदालत में लाया गया। भगवान राम एवं लक्ष्मण की पेशी एडवोकेट देवराज निगम ने करवाई। देवराज निगम के मुताबिक लवकुशनगर के गौरिहार थाना के गांव घटरा में स्थित राम जानकी मंदिर में साल 2016 में चोरी हुई थी।
चोरों ने भगवान राम और लक्ष्मण की मूर्तियां और चरण चौकी चुरा ली थी। थाना गौरिहार की पुलिस ने इन मूर्तियों को बरामद कर लिया था। तथा अपराध क्र. 74/16, अपराध धारा 457,380 के तहत दर्ज किया गया। बाद में लवकुशनगर न्यायालय में चालान पेश किया गया जिसमें प्रकरण क्रमांक 518/16 दर्ज हुआ था।
मूर्तियों को पुजारी बसंत लाल पाठक को दे दिया गया। बाद में गांव वालों ने मूर्तियों की फिर से स्थापना करवाई। एडवोकेट ने बताया कि अदालत ने मूर्तियों की पहचान करने के लिए कहा था। जिसके लिए मूर्तियों को न्यायालय में लाना पड़ा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story